कोरबा

CG Assembly Elections : पूरी चुनावी प्रक्रिया पर इतने टीमों की रहेगी पैनी नजर, जानें कहां कितनी टीमों का हुआ गठन

- हर टीम में दो-दो सदस्य है। जिसमें एक पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी को रखा गया है।

2 min read
Oct 11, 2018
पूरी चुनावी प्रक्रिया पर इतने टीमों की रहेगी पैनी नजर, जानें कहां कितनी टीमों का हुआ गठन

कोरबा. चुनाव को लेकर कलेक्टर ने चारों विधानसभा में फ्लाइंग स्क्वाइड का गठन किया है। सबसे अधिक टीमें कटघोरा में छह तो पाली तानाखार व रामपुर ५-५ टीमें बनाई गई है। वहीं कोरबा में सिर्फ दो टीमें ही बनाई गई है। हर टीम में दो-दो सदस्य है। जिसमें एक पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी को रखा गया है।

फ्लाईंग स्कावाईड दल में विधानसभा क्षेत्र 20 रामपुर के लिए मुख्यालय उरगा हेतु डी.आर.धु्रव नायब तहसीलदार, दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी, मुख्यालय करतला हेतु तारा सिदार नायब तहसीलदार, रामलाल मरावी थाना प्रभारी, मुख्यालय श्यांग हेतु पी.के.पैकरा सहायक साख्यिकी अधिकारी, दुर्गेश राबटे थाना प्रभारी, मुख्यालय लेमरू हेतु जितेन्द्र कुमार कौशिक सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सुनील कुर्रे थाना प्रभारी, मुख्यालय रजगामार के लिए पूजा अग्रवाल सहायक अधीक्षक भू अभिलेख एवं प्रेमनाथ बघेल थाना प्रभारी शामिल किए गये हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 21 कोरबा के लिए मुख्यालय कोतवाली कोरबा हेतु गुरूदत्त पंचभोये नायब तहसीलदार, रघुनंदन प्रसाद शर्मा थाना प्रभारी, बालको हेतु ममता रात्रे नायब तहसीलदार एवं प्रमोद सिंह थाना प्रभारी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

नवरात्र : आस्था के 22 हजार ज्योतिकलश जगमगाए, सर्वमंगला मंदिर में इतने हजार मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित

विधानसभा क्षेत्र 22 कटघोरा के लिए मुख्यालय कटघोरा हेतु विरेन्द्र श्रीवास्तव नायब तहसीलदार, रमेश पाण्डेय थाना प्रभारी, मुख्यालय दीपका हेतु लक्ष्मीकांत कोरी, शरद चंद्रा, कुसमुंडा हेतु अरविन्द्र कुमार देवांगन सहायक विकास विस्तार अधिकारी, विजय चेलक थाना प्रभारी, मुख्यालय बांकीमोगरा हेतु मदन झा ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, सुरेश चंद्र शुक्ल थाना प्रभारी, मुख्यालय हरदीबाजार हेतु राकेश कुमार वर्मा नायब तहसीलदार, करमूसाय पैंकरा थाना प्रभारी, मुख्यालय दर्री हेतु मुरलीलाल टैगोर सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं अनिल अग्रवाल थाना प्रभारी को नियुक्त किया गया है।
Read More : गड़े धन को पाने की लालच में खोदा कब्र, अस्थियां और कपड़ों को बाहर निकालकर फेंका

इसी तरह फ्लाईंग स्कवाईड दल में विधानसभा क्षेत्र 22 पाली-तानाखार के लिए मुख्यालय पाली हेतु प्रांजल मिश्रा नायब तहसीलदार, राजेश कुमार पटेल थाना प्रभारी, बांगो हेतु करमचंद जाटवार नायब तहसीलदार, के.एन.तिवारी थाना प्रभारी, पसान हेतु फागूलाल सिदार नायब तहसीलदार, रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी, कोरबी हेतु सुरेश कुमार अनुरागी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कृपाशंकर तिवारी थाना प्रभारी और मुख्यालय मोरगा हेतु फ्लाईंग स्कवाईड दल में चंद्र कुमार आदिले सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं महेन्द्र पाण्डे थाना प्रभारी शामिल हैं। फ्लाईंग स्कवाईड टीम के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी होंगी।

ये भी पढ़ें

गड़े धन को पाने की लालच में खोदा कब्र, अस्थियां और कपड़ों को बाहर निकालकर फेंका
Published on:
11 Oct 2018 11:50 am
Also Read
View All