18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
नवरात्र : आस्था के 22 हजार ज्योतिकलश जगमगाए, सर्वमंगला मंदिर में इतने हजार मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित
Play video

नवरात्र : आस्था के 22 हजार ज्योतिकलश जगमगाए, सर्वमंगला मंदिर में इतने हजार मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित

पर्व के दौरान माता के भक्तों की भीड़ को देखते हुये मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा सहित अन्य जरूरी इंतजाम किये गये हैं।

Google source verification

कोरबा. बुधवार से नवरात्रि की शुरूआत हुई। देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। घर से लेकर मंदिर तक मनोकामना के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मां सर्वमंगला मंदिर में इस वर्ष कुल १५ हजार से अधिक मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्जवलित की गई। दोपहर के बाद से देर शाम तक ज्योतिकलश दीपक से जगमगा उठे।

प्रमुख तौर पर ऐतिहासिक मां सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर दादरखुर्द की कंकालिन दाई, मां मड़वारानी, चैतुरगढ़ की महिषासुर मर्दिनी, छुरी की कोसगाई दाई, कोसाबाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
जिले के सभी मंदिरों में कुल २२ हजार से अधिक मनोकामना ज्योतिकलश की स्थापना की गई। मां सर्वमंगला देवी मंदिर के पुजारी प्रबंधक नन्हा पांडेय ने बताया कि नवरात्र की प्रथम तिथि १० अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया गया। स्वयंसेवकों के माध्यम से ज्योति कलशों की देखरेख की जाएगी। पूरे नौ दिनों तक देवी की आरती नित्य प्रति होगी। ज्योति दर्शन के लिए समय निर्धारित किया गया है। नवरात्रि के दौरान यहां श्रीमद् देवी भागवत और दुर्गा सप्तसती का पाठ किया जाएगा। पर्व के दौरान माता के भक्तों की भीड़ को देखते हुये मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा सहित अन्य जरूरी इंतजाम किये गये हैं।