18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गड़े धन को पाने की लालच में खोदा कब्र, अस्थियां और कपड़ों को बाहर निकालकर फेंका

- कब्र बुधवारा बाई नाम की महिला की बताई जा रही है। उसकी पांच साल पहले मौत हुई थी

less than 1 minute read
Google source verification
गड़े धन को पाने की लालच में खोदा कब्र, अस्थियां और कपड़ों को बाहर निकालकर फेंका

गड़े धन को पाने की लालच में खोदा कब्र, अस्थियां और कपड़ों को बाहर निकालकर फेंका

कोरबा/ पाली. विकासखंड पाली के गांव पुलाली कला में एक कब्र को खोदने का मामला सामने आया है। कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि चोरों ने गड़े हुए धन को प्राप्त करने की लालच में कब्र को खोदा होगा। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। तरह-तरह की चर्चाएं ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। वहीं पुलिस मामले को तंत्र मंत्र से जोड़कर देख रही है। मामले की पतासाजी जारी है। पुलिस ने बताया कि गांव में एक महिला की कब्र है। बीती रात किसी ने कब्र्र को खोद दिया। कब्र से अस्थियां और कपड़ों को बाहर निकालकर फेंक दिया। बुधवार सुबह गांव के लोगों ने कब्र को खोदा हुआ देखकर सूचना परिवार को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कब्र बुधवारा बाई नाम की महिला की बताई जा रही है। उसकी पांच साल पहले मौत हुई थी।