Crime News: शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। बचाव में पत्नी ने पति को ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
Crime News: शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। बचाव में पत्नी ने पति को सिल बट्टे से मारा। सिने पर एक से अधिक बार हमला किया। नशे में धुत पति जमीन पर गिर गया। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
पुलिस ने केस दर्जकर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जटगा चौकी क्षेत्र गांव तुमान के सिलिहारीपारा की है। गांव में मनहरण यादव पत्नी कविता के साथ रहता था। दोनों के रिश्ते ठीक नहीं थे। चरित्र संदेह को लेकर विवाद होता था। गुरुवार की रात करीब आठ बजे मनहरण शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि पति मनहरण ने पत्नी कविता को थप्पड़ जड़ दिया। लात घुसे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मार से बचने के लिए घर में पत्नी इधर- उधर भागने लगी। जोर- जोर से चिल्लाने लगी। उसे मदद नहीं मिली।
महिला ने खुद बीच बचाव किया और घर में मौजूद सिल बट्टा से पति मनहरण को मारा। सिल बट़्टा मनहरण के चेहरे पर सिने पर लगा। मनहरण को गंभीर चोटें आई। वह घर में जमीन पर गिर गया। नाराज पत्नी उसे उठाने तक नहीं पहुंची। इस बीच समय के साथ मनहरण की स्थिति नाजूक हो गई। शुक्रवार सुबह घर में जमीन पर मनहरण मृत अवस्था में मिला।
घटना की सूचना थाना कटघोरा चौकी जटगा को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। फारेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। परिवार के सदस्यों का पुलिस ने बयान दर्ज किया। इसमें पति पत्नी के बीच मारपीट और सिल बट्टा से हमले की जानकारी समने आई। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक की पत्नी कविता को हिरासत में लिया।
पूछताछ में कविता ने बीच बचाव में पति मनहरण पर सिल बट्टा से हमला करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में कविता को गिरफ्तार कर लिया। उसे कटघोरा की एक कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक रिमांड पर महिला को जेल भेज दिया गया।
मृतक मनहरण की उम्र करीब 55 वर्ष है। जबकि उसकी पत्नी कविता 50 साल की है। दंपति के आठ बच्चे हैं। इसमें दो पुत्र और छह पुत्री हैं। पुलिस को दिए बयान में मृतक की बेटियों ने बताया कि उनके घर में माता पिता के बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार की रात शराब के नशे में मनहरण पत्नी कविता की पिटाई कर रहा था।