कोरबा

मेन राइजिंग पाइप लाइन फूट गयी, शहर में आज दिन भर जलापूर्ति नही

निगम अमले ने शुरू कराई मरम्मत

2 min read
Sep 18, 2018
मेन राइजिंग पाइप लाइन फूट गयी, शहर में आज दिन भर जलापूर्ति नही

कोरबा. सोमवार को पूर्व संयंत्र के सामने पुल पर पानी आपूर्ति वाली मेन राइजिंग पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने की सूचना मिलते ही आयुक्त अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। मंगलवार को दिनभर शहर के वार्डों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

कोरबा दर्री मुख्य मार्ग पर कोहडिय़ा के समीप निगम का जल उपचार संयंत्र स्थित हैए जहां से पूरे कोरबा शहर को नियमित पेयजल की आपूर्ति की जाती है। सोमवार को कोरबा -दर्री मुख्य मार्ग पर ढेगुंरनाला पुल के समीप स्थित पेयजल आपूर्ति की मुख्य राइजंग पाईप लाईन फट गई। जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। मुख्य राइजिंग पाईप लाईन फटने की सूचना मिलते ही आयुक्त रणबीर शर्मा ,मुख्य लेखाधिकारी पीआर मिश्रा,कार्यपालन अभियंता ग्यास अहमद एवं आरके् माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। आयुक्त ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। निगम के कार्यपालन अभियंता व जल प्रदाय कार्य प्रभारी आरके माहेश्वरी ने बताया कि ढेंगुरनाला के समीप स्थित मुख्य राईजिंग पाईप लाईन में खराबी आने के कारण सोमवार को की शाम व मंगलवार को पूरे कोरबा शहर में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। हालांकि कई ओवरहेड टैंक में पहले से पानी होने की वजह से शाम को आपूर्ति की जा सकी लेकिन यह भी शहरवासियों के लिए पर्याप्त नहीं हुई और दिन भर पानी को लेकर परेशानी बनी रही। इधर मंगलवार को पानी की आपूर्ति न होने से समस्या और बढ़ेगी। हालांकि निगम प्रशासन ने दावा है किया है कि पानी के टैंकरों के माध्यम से नगर निगम द्वारा जल की आपूर्ति कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

हड़ताल खत्म, बर्खास्त कर्मचारियों की ज्वाइनिंग पर रोक

पुल में पाइप लाइन फटने से सुधार मेें दिक्कत

पुल में पाइपलाइन के फटने की वजह से निगम अमले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल ये पुल पुराना हो चुका है। जहां अभी आवागमन नहीं होता है। जर्जर पुल पर मशीनों से खोदकर नई पाइपलाइन लगाने में परेशानी हो सकती है। इस वजह से दूसरे तरीके से मरम्मत कराया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार की शाम तक आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें

औद्योगिक नगरी में भव्यता के साथ पूजे गए देवशिल्पी, संस्थानों में भी रही भीड़
Published on:
18 Sept 2018 12:57 pm
Also Read
View All