कोरबा

Breaking News : दो कार में टक्कर, दुर्घटना के बाद एक कार ट्रांसफार्मर में घुसी, घायलों का चल रहा इलाज

- दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

2 min read
Apr 10, 2018
Breaking News : दो कार में टक्कर, दुर्घटना के बाद एक कार ट्रांसफार्मर में घुसी, घायलों का चल रहा इलाज

कोरबा . सीएसईबी कालोनी दर्री कोरबा पश्चिम स्थित सीनियर क्लब चौक के समीप मंगलवार को सुबह दो कार आपस में भिड़ गयीं। इस घटना में अजाक डिप्टी डिगेश्वर की कार व विद्युत मण्डल के एक कर्मचारी एसके श्रीवास की कार आपस में भिड़ गयी। जिससे एसके श्रीवास की कार ट्रांसफार्मर में जा घुसी। इस जबरदस्त सड़क दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। घायल लोगों को सीएसईबी के चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।

वहीं तीन दिन पहले गेरवाघाट रेत घाट पर एक ट्रैक्टर पलट गया था। 16 साल का किशोर ट्रैक्टर से दब गया। गाड़ी उठाकर किशोर को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। ट्रैक्टर के साथ 16 साल का एक किशोर भी गेरवाघाट गया था।

रेत लोड करने के बाद चालक गाड़ी लेकर बाहर निकल रहा था। इस बीच ट्रैक्टर का पहिया धंस गया। गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इसकी चपेट में आकर 16 साल का किशोर विक्की पिता रामभरोस जाटवर दब गया था।

दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। घटना की सूचना सीएसईबी चौकी को दी गई, लेकिन दुर्घटना स्थल दर्री थाना क्षेत्र में स्थित होने के कारण दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को उठा कर इसके नीचे किशोर की दबी लाश निकाली गयी।

पुलिस ने मर्ग कायम किया था। बताया जाता है कि किशोर दर्री थाना क्षेत्र के प्रगतिनगर का निवासी था। ट्रैक्टर ड्राइवर से विक्की का परिचय था। वह शनिवार को ट्रैक्टर में बैठकर रेत घाट आ गया था। ट्रैक्टर पर बैठकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया था।

Published on:
10 Apr 2018 02:40 pm