जाकिर हुसैन ने गत 30 मई 2016 को शिव प्रसाद एवं मदन अग्रवाल को नजरी नक्शा देने के लिए निवेदन किया था। रकम दिये जाने के बाद भी दोनों व्यक्ति जाकिर हुसैन को गुमराह करते आ रहे थे। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी जाकिर हुसैन को जमीन नही मिली और न ही दिए गए 4 लाख रूपए लौटाए गए। जब वह पैसें की मांग करता तो उसे गोलमोल जवाब दिया जाने लगा। लगातार पैसे की मांग किए जाने पर दोनों लोगों ने रकम वापसी करने से इंकार कर दिया । जिसे लेकर पीडि़त जाकिर हुसैन ने मामले दर्ज कराई।