2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों इन उत्तर पुस्तिकाओं का अलग से बनाया जा रहा बंडल, पढि़ए खबर…

इस बार 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले प्रत्येक छात्र की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Apr 10, 2018

आखिर क्यों इन उत्तर पुस्तिकाओं का अलग से बनाया जा रहा बंडल, पढि़ए खबर...

कोरबा . छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) इस वर्ष मेरिट सूची को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। तभी तो इस बार 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले प्रत्येक छात्र की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा। ऐसी उत्तर पुस्तिकाओं को अलग करके इनका अलग बंडल भी तैयार किया जा रहा है। प्रदेश भर में ऐसी उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा जांचने के लिए कुल आठ मूल्यांकन केन्द्र बनाए जाएंगे। इन्हीं में से एक केन्द्र संभवत: कोरबा में भी बनाया जा सकता है।

फिलहाल बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के प्रथम चरण का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। जिसके जिले में उमावि साडा कन्या और उमावि कोरबा को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। जहां कुल दो लाख 43 हजार 303 उत्तर पुस्तिका जांच हेतु दी गई हैं। प्रथम चरण के मूल्यांकन का कार्य 17 अपै्रल तक पूरा करना है।

Read More : सिटी बस संचालक की मनमानी, परमिट है पर नहीं ले जाते चौक से एक किलोमीटर अंदर तक

माशिमं द्वारा मूल्यांकन केन्द्रों को स्पष्ट निर्देश हैं कि 80 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक अर्जित करने वाले छात्रों की उत्तर पुस्किाओं के मामले में अतिरिक्त एहतियात बरती जाए। मूल्यांकन केन्द्र में भी ऐसी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए जाने के पश्चात सबंधित विषय के डिप्टी प्रभारी व प्रभारी द्वारा इसे पुन: जांचा जा रहा है। जिसे माशिमं को भेजा जाएगा।

कोरबा को बनाया जा सकता है केन्द्र
80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की कॉपियों की दोबार जांच के लिए माशिमं प्रदेश भर में आठ केन्द्र बनाए जाने हैं। इसके लिए कॉपियों को दोबारा वितरण किया जाएगा। प्रदेश के ऐसे आठ केन्द्रों में से एक केन्द्र कोरबा में भी बन सकता है।

-80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की कॉपियों को दोबारा जांचा जाना है। इसके लिए आठ केन्द्रों का गठन माशिमं द्वारा किया जाएगा। हालांकि अभी तक कोरबा को इसके लिए मूल्यांकन केन्द्र बनाने की आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है- इंदू अग्रवाल, प्राचार्य व प्रभारी, शाउमावि कोरबा