कोरबा

जब पर्स में पैसे देख भाई बन गया लुटेरा

पर्स में रुपए देखकर ममेरे भाई की नीयत बदल गई

2 min read
May 05, 2018
पर्स में रुपए देखकर ममेरे भाई की नीयत बदल गई

कोरबा . पर्स में रुपए देखकर ममेरे भाई की नीयत बदल गई। उसने एक अन्य दोस्ते के साथ मिलकर रिश्ते में भाई की डंडे से पिटाई कर दी। पर्स से 17 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया।


घटना लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम बडग़ांव की है। ग्राम चिरइझुंझ में रहने वाला विजय कुमार टोप्पो बिलासपुर में एक बोरवेल्स गाड़ी में काम करता है। 27 अप्रैल को बिलासपुर से कई माह का वेतन 17 हजार रुपए लेकर घर लौट रहा था। इस बीच बालकोनगर कन्या शाला चपरासी का काम करने वाले अपने बहनोई भारत लाल पहाड़ी कोरवा के घर चला गया। इसके अगले दिन 28 अप्रैल को विजय ने परसाभांठा में रहने वाले अपने मामा के पुत्र शब्बीर केरकेट्टा के घर गया। शब्बीर को बाइक से ग्राम चिरइझुंझ छोडऩे के लिए राजी किया।

ये भी पढ़ें

यहां जानिए जेठ माह में बन रहे कौन से योग, कैसे करें मांगलिक कार्य और कौन सी हैं रोचक कथाएं

शब्बीर अपने साथी मनबोध सिदार को लेकर चिरइझूंझ जाने के लिए तैयार हुआ। तीनों शब्बीर की बाइक में बैठकर पेट्रोल पम्प गए। वहां बाइक में लीटर पेट्रोल डलवाया गया। रुपए विजय से पर्स से निकाल कर दिया। इस दौरान पर्स में रखे गए 17 हजार रुपए को शब्बीर एवं मनबोध ने देख लिया। बाइक में पेट्रोल लेने के बाद तीनों चिरइझुंझ के रवाना हुए।

बाइक शब्बीर चला रहा था। बीच में मनबोध एवं पीछे विजय बैठा था। ग्राम बडग़ंाव के आगे कच्ची रास्ता नाला के करीब शाम करीब चार बजे पहुंचे। तभी शब्बीर ने बाइक रोक दी। तीनों बाइक से उतरे गए। शब्बीर ने नाला में पड़े डंडे को उठाकर विजय के कुल्हा पर मारने लगा। मनबोध ने भी डंडे से विजय की पिटाई की। पर्स लूटकर फरार हो गए।
विजय ने बताया है कि पर्स में 17 हजार रुपए नगद थे। विजय घर पहुंचा। उसने बालकोनगर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने बहनोई को दी।

ये भी पढ़ें

सरकारी शराब दुकान के सेल्समैन कोचियों की तरह गांव में खपा रहे थे अंग्रेजी शराब, पुलिस ने पकड़ा
Published on:
05 May 2018 01:23 pm
Also Read
View All