रास्ते में पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को पकड़ कर तलाशी ली और शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की गई है। शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा गांव में अवैध शराब बिक्री करने से प्रशासन के उस वादे की कलई खुल रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अवैध बिक्री और बिचौलियों का कारोबार खत्म हो गया है।