जल और वायु प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को पर्यावरण विभाग से सम्मति पत्र लेना अनिवार्य है। इसके बिना उद्योगों को चलने नहीं दिया जाएगा। सम्मति पत्र नहीं लेने वाले आठ लघु उद्योगों की बिजली पर्यावरण संरक्षण मंडल ने काट दी थी। इसमें डीडी स्टील, स्वास्तिक, रेहान रेफरीजरेशन, मिडास टायर, स्वास्तिक केटर पीलर, सिमेंट प्रोडक्ट कोरबा, सर्वमंगला सीमेंट प्रोडक्ट सहित आठ लघु उद्योग शामिल हैं। विभाग के अफसर ने बताया कि दूसरे चरण में जल और वायु प्रदूषण फैलाने वाले कुछ उद्योगों को बंद किया जाएगा। इसमें राइस मिल और आटो मोबाइल गैरेज आदि शामिल हैं।