दीपका थाना क्षेत्र के गांव नोनबिर्रा हाई स्कूल की घटना
कोरबा. क्लास रूम में मोबाइल फोन पर बाते करने से मना करने पर 16 साल की छात्रा ने स्कूल में फांसी लगागकर खुदकुशी कर ली। छात्रा कक्षा नौवीं में पढ़ती थी।
घटना दीपका थाना क्षेत्र गांव नोनबिर्रा स्थित हाई स्कूल की है। रूबीका उर्फ बबली गांव के स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। शनिवार को पढऩे के लिए स्कूल आई थी। क्लास रूम मेें मोबाइल फोन पर किसी से बाते कर रही थी। इसबीच क्लास में आए शिक्षक ने छात्रा को देख लिया। छात्रा ने शिक्षक को देखकर मोबाइल हैंडसेट को खिड़की से बाहर फेंक दिया। शिक्षक ने मोबाइल को छात्रों से ढुंढवाया।
स्कूल में मोबाइल लेकर आने पर छात्रा को फटकार लगाया। अन्य स्टॉफ को जानकारी दी गई। स्कूल के स्टॉफ ने छात्रा को बुलाया समझाया। बबली के पिता नरेश यादव को भी स्कूल बुलाया गया। लेकिन नरेश ने खेती किसानी में व्यस्त होने का हवाला देकर स्कूल आने से मना कर दिया। स्कूल के शिक्षकों ने छात्रा के मोबाइल हैंडसेट को जब्त कर लिया। हैंडसेट को बबली के पिता के आने पर देने की बात कही। शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी हो गई।
छात्र छात्राएं घर लौट गए। लेकिन बबली घर नहीं लौटी। करीब दो बजे बबली को खोजते हुए उसका भाई स्कूल पहुंचा। स्कूल परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास बबली फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। घटन को लेकर स्कूल प्रशासन से जानकारी ली है।
------------
उधारी की राशि मांगने पर दुकान का सामान फेंका, पीट-पीटकर मार डाला
कोरबा. उधारी के ७०० रुपए मांगने पर एक युवक आक्रोशित हो गया। उसने दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। दुकानदार की पीट पिटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि जैलगांव चौक के पास संतोष सिंह ठाकुर की पान ठेला दुकान है। ्रशुक्रवार शाम करीब ६.३० बजे जैलगांव चौक पर दुकानदारी करने वाला दीपू संतोष के पास पहुंचा।