कोरबा

दर्दनाक हादसा : चलती ट्रेन से नीचे ट्रैक पर गिरी महिला, बॉडी के हो गए कई टुकड़े

- दुर्घटना के कारण ट्रेन कुछ देरी से कोरबा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 10:53 PM IST
दर्दनाक हादसा : चलती ट्रेन से नीचे ट्रैक पर गिरी महिला, बॉडी के हो गए कई टुकड़े
दर्दनाक हादसा : चलती ट्रेन से नीचे ट्रैक पर गिरी महिला, बॉडी के हो गए कई टुकड़े

कोरबा. गेवरा से कोरबा लौट रही एक महिला ट्रेन से रेलवे लाइन पर गिर गई। ट्रेन की चपेट मेें आकर महिला के कई टुकड़े हो गए। घटना रविवार सुबह लगभग ११ बजे गेवरा रोड कोरबा रेलखंड पर हुई। १८२३७ अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी से एक महिला ओवर ब्रिज रेल क्रासिंग के करीब रेल लाइन पर गिर गई। ट्रेन से पहिए से कटकर महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। जानकारी रेलवे सुरक्षा बल और कोतवाली पुलिस को दी गई। कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद ट्रेन को कोरबा स्टेशन के लिए रवाना गया।

कई घंटे बाद महिला की पहचान सविता निर्मलकर ३२ वर्ष से की गई। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि सविता दर्री थाना क्षेत्र के गांव सेमीपाली की रहने वाली थी। पोड़ी बहार में सविता का मायका है। अपने रिश्तेदार यहां शादी में गेवरा गई थी। वहां घर लौट रही थी। इसके लिए अमृतसर एक्सप्रेस में सवार हुई थी। वह ट्रेन की बोगी में दरवाजे पास खड़ी थी। ओवर ब्रिज रेल क्रासिंग पर ट्रेन मुड़ी तो महिला खुद को संभाल नहीं सकी।

बोगी से नीचे ट्रैक पर गिरी। उसकी मौत हो गई। पुलिस को पता चला है कि घटना के समय सविता के साथ एक अन्य महिला भी सफर कर रही थी, लेकिन हादसे के बाद वह डर गई। उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। दुर्घटना के बाद महिला की पहचान भी नहीं कर सकी। घटना की खबर सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे। दुर्घटना के कारण ट्रेन कुछ देरी से कोरबा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई।

Published on: