विद्युत गृह उमावि में 1999 में पासआउट हुए छात्र भी फ्रेंडशिप डे पर एकत्र हुए। उम्र के दूसरे पड़ाव पर पहुंचे इन पुराने दोस्तों ने एक-दूसरे का हाल जाना।
कोरबा. रविवार को उत्साह और खुशी लबरेज युवाओं ने फ्रेंडशिप डे मनाया। सीएसईबी कालोनी स्थित युवाओं ने यारी को बरकरार रखने केक काटा। वहीं एक-दूसरे के गालों पर केक लगाकर जीवन भर दोस्ती निभाने कसमें खाई। आपस में फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती बनाए रखते हुए खुशी का इजहार किया। वहीं विद्युत गृह उमावि में 1999 में पासआउट हुए छात्र भी फ्रेंडशिप डे पर एकत्र हुए। उम्र के दूसरे पड़ाव पर पहुंचे इन पुराने दोस्तों ने एक-दूसरे का हाल जाना। फ्रेंडशिप डे पर एक-दूसरे से खुशी का इजहार किया। अपने पुरानी यादों को ताजा करते हुए दोस्ती बनाए रखने की कसमें खाईं।
फे्रंडशिप डे को लेकर युवाओं ने कई दिन पहले से ही तैयारी कर रखी थी। बाजार में विशेष रौनक देखने को मिली। अपने-अपने फें्रड्स के लिए जमकर गिफ्ट खरीदे गए। इस दौरान बाजार में वॉच, वालेट, टेडी बियर, गुलदस्ते की मांग अधिक रही। फें्रडशिप डे दोस्तों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। फें्रड्स एक-दूसरे की कलाई में बैंड बांधकर फें्रडशिप डे मनाए। इस फें्रडशिप डे को खास बनाने युवाओं ने गिफ्ट खरीदे और उपहारस्वरूप भेंट किए। शनिवार को युवाओं की सबसे अधिक डिमांड रेड रोज, वालेट, टेडी वियर व आकर्षक गिफ्ट खदीदते देखे गए। सुबह से देर रात तक बाजार में रौनक बनी रही। फ्रेंडशिप डे पर एक दिन पहले से ही शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया था।
खरीदे गए रेड रोज
ऐसा माना जाता है कि फें्रडशिप डे पर पहले प्यार की शुरूआत भी होती है। युवा अवस्था प्यार की पहली सीढ़ी ही दोस्ती होती है। इसलिए फे्रंडशिप डे पर रेड रोज खरीदे देखे गए। फ्लावर दुकानों में व्हाइट, रेड व यलो कलर के रोज की मांग रही।