पत्रिका डॉटकाम से ओपन थिएटर में गु्रप के साथ चर्चा के दौरान ममता खरसन, प्रिया विश्वकर्मा, सोनिया वर्मा, किरती ङ्क्षसह, कवि दास, जाहिर अली, हसनैन खान, विनय गोस्वामी ने अपनी दोस्ती के पल साझा किये। इस युवा पीढ़ी का भाव कुछ अलग ही कहता है कि दोस्ती ढाई अक्षर से बनी है, लेकिन इसे निभाना बहुत कठिन है। प्रकृति को हम बेस्ट फे्रंड कह सकते हैं। क्योंकि यह हमारे जीवन के प्रारंभ से लेकर अंतिम क्षणों तक साथ देती है। इसके बदले में पौधे हमसे कोई अपेक्षा नहीं रखते। आज का जनरेशन डिजिटल हो गया है। सोशल मीडिया का जमाना है। फे्रंड्स को फोटो व मैसेजेस शेयर तक ही सीमित रह गया है, लेकिन इस फें्रडशिप डे की शुरुआत पौधरोपण करेंगे। संरक्षण करने का संकल्प लेंगे। इसके उपरांत एक-दूसरे के हाथों की कलाई पर फे्रंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती का वादा करेंगे।