25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Friendship Day : इस दिन एक यार दूसरे यार की कलाई पर बांधेगा फ्रेंडशिप बैंड, दोस्ती निभाने की लेंगे कस्में

- युवाओं द्वारा नए-नए प्लान तैयार किए जा रहे हैं, ताकि दोस्ती का कुछ पल याद रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Aug 2018, 2:04 PM IST

Friendship Day : इस दिन एक यार दूसरे यार की कलाई पर बांधेगा फ्रेंडशिप बैंड, दोस्ती निभाने की लेंगे कस्में

Friendship Day : इस दिन एक यार दूसरे यार की कलाई पर बांधेगा फ्रेंडशिप बैंड, दोस्ती निभाने की लेंगे कस्में

कोरबा. किशोर व युवाओं में फ्रेंडशिप का के्रज दिनोंदिन बढ़ता जा रहा हैै। पांच अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। युवा एक-दूसरे के कलाई पर फे्रंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती निभाने का वादा करेंगे। यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसे हम बनाते हैं और निभाते भी हैं। स्कूल व कॉलेेज में किशोर, युवा के नए-नए दोस्त बनते हैं। दोस्ती के जीवन का सफर प्रारंभ होता है।

दोस्त अपने दोस्ती तो निभाता ही है लेकिन दोस्ती का त्योहार फ्रेंडशिप डे का युवा पीढ़ी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन यार अपनी यारी का इजहार करते हैं। भारतीय संस्कृति में कई पर्व व खुशियों का त्योहार आता है, लेकिन युवा पीढ़ी दोस्ती का पर्व फ्रेंडशिप डे को विशेष तरीके से सेलीब्रेट करते हैं। दोस्ती का यह दिन दोस्तों के लिए खास होता है। एक दोस्त अपने यार की कलाई पर बैंड बांधकर दोस्ती निभाने का वादा करता है। युवाओं के द्वारा नए-नए प्लान तैयार किए जा रहे हैं। ताकि दोस्ती का कुछ पल याद रहे।

बिक रही डिजाईनर फ्रेंडशिप बैंड
मोतियों व रेशम के धागे से गुथी फ्रेंडशिप बैंड से निहारिका, पावर हाऊस, मेन रोड सहित अन्य क्षेत्र के फैंसी स्टोर व दुकानें सज गई है। वहीं बाहर रहने वाले अपने मित्रों को फे्रंडशिप बैंड पोस्ट व कुरियर से भेज रहे हैं।

फ्रेंडशिप डे का इतिहास
फेंडशिप डे हर साल के अगस्त महीने में पहले रविवार को मनाया जाता है। भारत से पहले दक्षिण अमेरिका में मनाने के लिए प्रारंभ किया गया। सन् 1958 में अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे का प्रस्ताव रखा गया था। ओहायो के ओर्बलिन में आठ अप्रैल को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इसके अलावा भी दुनिया के कई हिस्सों में फ्रेंडशिप डे मनाने की तारीख अलग-अगल है। 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ में 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर 'इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे' घोषित किया था। यह दिन दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।