कोरीया

नक्सली हमले में 9 जवान शहीद, खबर मिलते ही रमन के इस मंत्री ने स्थगित कर दी यात्रा

अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क यात्रा पर निकले थे श्रममंत्री भैयालाल राजवाड़े, राजीव गांधी चौक पर शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
2 min read
Minister Bhaiyalal Rajwade
Minister Bhaiyalal Rajwade

चरचा कॉलरी. प्रदेश में लोक सुराज अभियान चल रहा है। वहीं भाजपा द्वारा हर जिले में जनसंपर्क पदयात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां बताई जा रही हैं। इसी कड़ी में श्रममंत्री भइयालाल राजवाड़े भी अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क पदयात्रा में कोरिया जिले के नगरपालिका शिवपुर-चरचा क्षेत्र पहुंचे।

इसी दौरान दोपहर में खबर आई कि नक्सली हमले में 9 जवान शहीद हो गए हैं। खबर सुनते ही उन्होंने पदयात्रा का बाकी कार्यक्रम स्थगित कर दिया। उन्होंने वहां के राजीव गांधी चौक पर शोकसभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


भाजपा की विधानसभा स्तरीय जनसंपर्क यात्रा तीसरे दिन नगरपालिका शिवपुर चरचा क्षेत्र पहुंची। इस दौरान छत्तीसगढ़ के श्रममंत्री भइयालाल राजवाड़े के नेतृत्व में वार्डो में पदयात्रा कर घर-घर जनसपंर्क किया गया। भाजपा पदाधिकारी सुभाषनगर, विवेकानंद, महाराणा प्रताप, पश्चिमी नेपाल गेट पहुंचकर विकास कार्य व उपलब्धियां बताई।

श्रममंत्री राजवाड़े ने कहा कि चरचा छठ घाट, विभिन्न स्थान पर सड़कें, पेयजल की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार द्वारा 1.5 करोड़ पेयजल के लिए दिया गया है। वहीं सरडी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान सुकमा के नकली हमले में 9 जवान शहीद होने की सूचना पर जनसंपर्क यात्रा स्थगित कर दी गई।

राजीव गांधी चौक में शोक सभा आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और नक्सली घटना की तीखी निंदा की गई। इस दौरान राजेश सिंह, गिरवारधारी सिंह, बसंत राय, रेवा यादव, पवन विश्वकर्मा, अभिमन्यु मुदली, अरुण जायसवाल, यूपी सिंह, रवीश गुप्ता, शांति देवी, डॉ मोहन डाली, उमाशंकर, बद्री प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Published on:
13 Mar 2018 08:42 pm