26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल में ऐसा क्या हुआ कि मायके लौटते ही नवविवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम

तबीयत बिगडऩे पर परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज के दौरान हो गई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
2 min read
Google source verification
Body

body

अंबिकापुर. सालभर पहले एक युवती की शादी हुई थी। 3 दिन पूर्व वह अपने ससुराल से मायके लौटी थी। इसी बीच रविवार की वह खाना खाकर कमरे में सोने चली गई और जहर का सेवन कर लिया। लगातार उल्टी करने से उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। यह देख परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया।

यहां उपचार दौरान सोमवार की तड़के उसकी मौत हो गई। मामले मे पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। नवविवाहिता ने किस कारण से जहर खाया, यह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़ें : कमरे में सो रही युवती के साथ आधी रात हुआ कुछ ऐसा, सुबह बोली- दर्द हो रहा फिर हो गई मौत


सूरजपुर जिले के जयनगर थानांतर्गत ग्राम अखोराकला निवासी मीना 21 वर्ष की शादी लगभग 1 साल पहले ग्राम गोपालपुर निवासी रामप्रकाश से हुई थी। एक साल तो ससुराल में अच्छे से बीता लेकिन अचानक पता नहीं ऐसा क्या हो गया कि विवाहिता ने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि 3 दिन पूर्व रीना अपने ससुराल से मायके आई हुई थी।

रविवार की रात वह खाना खाकर सोने चली गई और जहर का सेवन कर लिया। वह जब उल्टियां करने लगी तो परिजन दौड़कर उसके कमरे में पहुंचे। पूछने पर उसने जहर खाने की बात बताई। इसी बीच उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे अंबिकापुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। यहां आईसीयू में जगह खाली नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने पीडि़ता को भर्ती करने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन को पसंद नहीं आया ससुराल, पति से अलग सोई और उठा लिया खौफनाक कदम

इसके बाद परिजन नवविवाहिता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे और यहां भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु किया। उपचार के दौरान ही सोमवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। उसने किस कारण से जहर का सेवन किया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस उसके मायके व ससुराल वालों का बयान दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग