कोरीया

Murder in Koria: ससुराल से 6 वर्षीय बेटी को लेकर लौट रहा था युवक, रास्ते में साले ने पीट-पीटकर मार डाला, गया जेल

Brother-in-law murder: बेटी को लेने ससुराल गया था युवक, लौटने के दौरान पीछे से आ गया था साला, सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 6:06 PM IST
Brother-in-law murder
Murder in Koria, रोते-बिलखते मृतक के परिजन (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। 6 वर्षीय बेटी को लाने ससुराल गए युवक की उसके साले ने पीट-पीटकर हत्या (Murder to brutally beaten) कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला बैकुंठपुर सिटी कोतवाली अंतर्गत ग्राम सलका का है। 16 नवंबर की रात शराब के नशे में धुत साले ने अपने जीजा को इतना मारा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया है। वहीं परिजनों ने हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की है।

बैकुंठपुर के ग्राम सलका के बसोरपारा निवासी जितेन्द्र बसोर और उसके साले सन्नी बसोर के बीच 6 वर्षीय पुत्री को घर ले जाने की बात पर 16 नवंबर की रात विवाद (Dispute) हो गया। परिजनों का कहना है कि विवाद के बाद आरोपी सनी बसोर (20) ने जीजा को हाथ-मुक्का और लोहे के कड़े से पीटने लगा। इसकी सिटी कोतवाली को सूचना दी गई।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से घायल अवस्था में जितेंद्र को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले आई। यहां डॉक्टरों ने जितेन्द्र को मृत (Brother-in-Law murder in Koria) घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी सन्नी को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के अगले दिन मंगलवार को सुबह मृतक के परिजन एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुंचे।

Murder in Koria, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo- Patrika)

यहां घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने मांग रखी। पुलिस ने पीडि़त परिवार को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्ट मार्टम कराने के बाद परिवार को शव सौंप दिया है। मामले में विवेचना कर रही है।

Murder News: यह है मामला

16 नवंबर की रात 8.30 बजे जितेंद्र बसोर (42) निवासी बसोरपारा सलका अपनी 6 वर्षीय पुत्री को ससुराल से लेकर अपने घर जा रहा था। उसी बात को लेकर उसका साला आरोपी सनी बसोर पिता गुड्डू बसोर निवासी बसोरपारा सलका नाराज हो गया। फिर अपने जीजा के पीछे-पीछे अपने घर से कुछ दूर ग्राम सलका के ग्राउंड तक गया।

उसके बाद जीजा को जमीन पर पटक-पटककर उसके सीने, पेट एवं गले पर पैर से चढक़र गंभीर चोट पहुंचाई। इससे जितेंद्र की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी सनी बसोर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज (Murder accused arrested) दिया है।

Updated on:
17 Nov 2026, 6:06 PM IST
Published on: