कोरीया

CG suicide: महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या, पिता बोला- शराब के नशे में दामाद करता था मारपीट

CG suicide: वर्ष 2008 में हुई थी शादी, मृतका के पिता का कहना है कि शादी के 5 साल तक सबकुछ ठीकठाक था, बाद में शराब के नशे में दामाद ने मारपीट व प्रताडि़त करना कर दिया था शुरु
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2024, 9:29 PM IST
CG suicide

अंबिकापुर. CG suicide: कोरिया जिले के बसदेवपुर में 28 मई को विवाहिता ने कमरे में खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता ने दामाद पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।


उर्मिला सिंह पति दीपनारायण सिंह उम्र 30 वर्ष कोरिया जिले के ग्राम बसदेवपुर की रहने वाली थी। उसने मंगलवार को आग लगाकर आत्महत्या (CG suicide) कर ली थी। इस मामले में मृतका के पिता भैयालाल ने दामाद पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि बेटी उर्मिला की शादी वर्ष 2008 में दीपनारायण से हुई थी। 4-5 सालों तक सब ठीक था।

इसके बाद उसका पति शराब पीकर मारपीट व छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था। इससे वह काफी दिनों से परेशान थी। एक सप्ताह पूर्व उर्मिला पति के साथ अपने मायके आई थी। इस दौरान दोनों को समझा कर वापस भेज दिया गया था।

28 मई को उर्मिला के बेटे (नाती) ने उसे फोन कर जानकारी दी कि मां ने खुद को आग लगा लिया है। सूचना पर परिजन बैकुंठपुर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान अंबिकापुर में मौत (CG suicide)

परिजनों द्वारा गंभीर रूप से झुलसी उर्मिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पति का कहना है कि घटना दिवस उसने गुस्से में आकर आग लगा ली थी।

Updated on:
29 May 2024, 9:29 PM IST
Published on: