
चिरमिरी पोड़ी. विकास यात्रा के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरिया जिले के दौरे पर थे। हालांकि उनके कार्यक्रम से पहले आंधी-बारिश ने टेंट-पंडाल उड़ा दिए थे। इसके बावजूद सीएम ने लोगों को संबोधित किया। सीएम ने चिरमिरी के जीएम कॉम्पलेक्स स्थित श्यामली रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की।
उन्होंने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि 'लम्हों ने खता की, सदियों ने सजा पाई।' उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विलुप्त होती जा रही है। यह भी कहा कि कांग्रेस को विकास नहीं दिखता है। उन्हें विकास ढूंढने की जरूरत भी नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जीएम कॉम्पलेक्स स्थित श्यामली रेस्ट हाउस में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि शहर में जल आवर्धन योजना तीन चरण में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में कार्य हो चुका है, दूसरे चरण का कार्य जारी है और तीसरे चरण में घर-घर कनेक्शन दिया जाएगा।
चिरमिरी के अस्तित्व और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए इस विषय पर बात की गई है। उन्होंने कहा कि कोयला खदान का नया प्रोजेक्ट और प्रपोजल देने पर हर हाल में हम एसईसीएल का सहयोग करेंगे और नए खदान खोलने क्लीयरेंस कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विकास नहीं दिखता है।
कांग्रेस पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विलुप्त होती जा रही है। भाजपा सरकार देश के 75 प्रतिशत पर काबिज है। इस अवसर पर श्रममंत्री भइया लाल राजवाड़े, संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे।
किसानों को बिना ब्याज के ऋण
सीएम ने कहा कि किसानों को सहकारी बैंक से ऋण बिना ब्याज, किसानों को मुफ्त बिजली, बीमा, सौभाग्य योजना के तहत शत-प्रतिशत गांव और घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी। चिरिमिरी एक जुलाई से तहसील के अस्तित्व में आ जाएगा। स्टेट और नेशनल हाइवे का जाल बिछाया गया है। चिरमिरी में लाइवलीहुड कालेज की स्थापना की गई है।