Elephant attack: जीपीएम जिले से पहुंचे दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात, एक अन्य गांव में 4 मवेशियों को किया घायल, दहशत में ग्रामीण
बैकुंठपुर। मरवाही वनमंडल से खडग़वां वनपरिक्षेत्र आए एक दंतैल हाथी (Elephant attack) ने गुरुवार रात को ग्राम बेलकामार में 6 गाय-भैंस को मार डाला। इस दौरान हमले में एक किसान और एक भैंस घायल हो गए हैं। वह खलिहान में काटकर रखे धान की रखवाली कर रहा था। वन अमले की मदद से किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मवेशियों की मौत मामले में वन विभाग द्वारा मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है।
दंतैल हाथी जीपीएम जिले से 2 दिन पहले खडग़वां क्षेत्र पहुंचा है। हाथी (Elephant attack) ने देवाडांड़ बीट के ग्राम बेलकामार जंगल में डेरा डाल रखा है। गुरुवार रात को वह बीट क्रमांक के बिरनीडांड जंगल से होकर सकड़ा पहुंचा। फिर कक्ष क्रमांक पी 607 से होकर बहेराबांध कक्ष क्रमांक 611, 617 में विचरण करता रहा।
इस दौरान सहित ग्राम फुनगा 6 मवेशी को मार डाला, इसमें 3 गाय, 2 बैल और 1 भैंस शामिल है। वहीं दंतैल के हमले में खलिहान में धान की रखवाली करने सो रहे ग्रामीण कुंभकरण और एक भैंस को चोट (Elephant attack) लगी है। मामले में खडग़वां वन अमला निगरानी में जुटा हुआ है। ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने समझाइश दे रहा है।
इधर धान कटाई के सीजन में हाथी (Elephant attack) मूवमेंट से किसान चिंतित हैं। घर से दूर स्थित खेत में धान कटाई करने नहीं जा रहे हैं और रात को खलिहान-खेत में धान की फसल नुकसान की बात पर डरे हुए हैं। वन विभाग ने दंतैल हाथी को ग्राम कोड़ा, नेवारी, कांसाबहरा से होकर मरवाही वनमंडल जाने का अनुमान लगाया है।
दंतैल हाथी शुक्रवार सुबह बेहराबांध से विचरण करते ग्राम कोड़ा पहुंच गया। इस दौरान दोपहर में आसपास चरने वाले चार मवेशी पर हमला कर दिया। इसमें मवेशी घायल हो गए हैं। दंतैल हाथी (Elephant attack) को दोपहर बाद कोड़ा पुलिस चौकी के समीप विचरण करते देखा गया है। फिलहाल वन अमला लगातार निगरानी में जुटा हुआ है।
खडग़वां रेंजर शंखमुनी पांडेय का कहना है कि हाथी (Elephant attack) विचरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है। वन अमला हाथी पर नजर बनाए हुआ है।
घायल ग्रामीण धान मिसाई कर अपने खलिहान में सोया हुआ था। तभी हाथी ने हमला कर दिया, जिसे तत्काल अपने वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घायल का उपचार हो रहा है। हाथी के हमले से हानि का प्रकरण तैयार किया जा रहा है।