कोरीया

गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट और चिल्ला – चिल्ला कर बताने लगा…

* मृतक के परिवार ने लगाया दहेज़ (Dowry case) मांगने का आरोप * मुखबिर कि सुचना से फरार आरोपी गिरफ्तार  

less than 1 minute read
Jun 17, 2019
murder
गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट और चिल्ला - चिल्ला कर बताने लगा...

कोरिया। प्रदेश में अपराध (Crime) कि बढ़ोतरी भारी रफ़्तार से हो रही है, उत्तर छत्तीसगढ़ (Koriya) से आए इस खबर ने सबके रौंगटे खड़े कर दिए हैं। कोरिया जिले के ग्राम भगवानपुर में एक पति ने अपने गर्भवती पत्नी को मार दिया और चौकाने वाली बात रही कि हत्या के बाद वह फरार या भागने के बजाय लोगों को बतातें फिर रहा था।

दरअसल पति ने टांगी से हमला कर गर्भवती पत्नी (pregnant wife) की हत्या (Murder) कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर जनकपुर के जंगल से गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। गौरतलब है कि भगवानपुर निवासी 25 वर्षीय कृष्ण कुमार पिता अमृत लाल ने घरेलू विवाद में टांगी से हमला कर 22 वर्षीय पत्नी कल्पना को मौत के घाट उतार दिया था जो गर्भ से थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पड़ोसी व चाचा को खून से सनी टांगी दिखाते हुए बताया कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है, इसके बाद फरार हो गया था। मृतिका के परिजन ने आरोप लगाया था कि आरोपी व उसके माता-पिता दहेज को लेकर मृतिका को प्रताड़ित करते थे। मामले में पुलिस धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुटी थी, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस (Police) ने रविवार को जनकपुर के जंगल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर .. खबरों पर बने रहने के लिए Download करें Hindi news App .

Published on:
17 Jun 2019 03:36 pm
Also Read
View All
Amritdhara Waterfall: वाटरफॉल में 90 फीट की ऊंचाई से कूद गया युवक, हुई मौत, कुछ घंटे पहले ही यहां से गई थीं कलेक्टर

Female Thieves Arrested: खूबसूरत चेहरे वाली 2 चोरनियां गिरफ्तार, दोनों हैं मां-बेटी, दुकान से पार की थी सोने-चांदी की ज्वेलरी

Indian Railway: बौरीडांड़-बैकुंठपुर डबल रेल लाइन बिछाने चोरी की रेत का उपयोग, खनिज विभाग है मौन, सिर्फ ग्रामीणों पर कार्रवाई क्यों?

Jagadguru Rambhadracharya: 22 भाषा में धाराप्रवाह बोल सकता हूं, मेरे जगद्‌गुरुत्व का परीक्षण करा लें, रामभद्राचार्य का विधानसभा नेता प्रतिपक्ष को चुनौती

Fertilizer Scam Case: 68 लाख का खाद घोटाला करने वाला समिति प्रबंधक गिरफ्तार, पूछताछ में किया ये चौंकाने वाला खुलासा