कोरीया

Illegal sand mining: खनिज विभाग ने नदी में आधी रात मारा छापा, रेत खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन और 5 वाहन जब्त

Illegal sand mining: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के वनांचल ब्लॉक भरतपुर में अवैध रेत खनन पर की गई कार्रवाई, अवैध रूप से रेत उत्खनन की लगातार मिल रही है शिकायत
2 min read
Illegal sand mining
Seized Mountain chain machine (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर. खनिज विभाग की छापामार कार्रवाई में रात 1 बजे नदी में रेत खनन (Illegal sand mining) करती चैन माउंटेन मशीन सहित 4 ट्रैक्टर जब्त किया गया है। बता दें कि एमसीबी जिले के भरतपुर ब्लॉक के ग्रामीण अंचल से गुजरी नदी-नालों से अवैध रेत खनन-परिवहन करने की लगातार शिकायत मिल रही है। मामले में खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ आधी रात को कार्रवाई की। योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।

रात करीब 1 बजे ग्राम पंचायत हरचौका तहसील भरतपुर स्थित मवई नदी में स्वीकृत रेत खदान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि पर्यावरणीय नियमों के विपरीत आधी रात को रेत खनन कार्य किया जा रहा है। मौके पर कार्रवाई कर एक चैन माउंटेन मशीन और रेत लोड एक हाईवा वाहन (Illegal sand mining) को तत्काल जब्त कर लिया।

वहीं सिरौली और चिउंटीमार क्षेत्रों में भी अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई की गई। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहन (Illegal sand mining) को पकड़ा गया। सभी वाहनों के मालिकों के खिलाफ खनन एवं खनिज के तहत कार्रवाई की गई। जब्त ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेेट परिसर में खड़ा कराया गया है।

90 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले 79.53 करोड़ वसूली

खनिज विभाग ने वर्ष 2025-26 में 90 करोड़ राजस्व लक्ष्य के मुकाबले 79.53 करोड़ प्राप्ति दर्ज की है। जो लगभग 88 प्रतिशत है। सालभर में अवैध उत्खनन, परिवहन (Illegal sand mining) और भंडारण से जुड़े कुल 146 प्रकरण दर्ज किए गए। जिसमें कार्रवाई कर 38.70 लाख अर्थदंड एवं समझौता शुल्क वसूल कर खनिज मद में जमा कराए गए।

Illegal sand mining: जारी रहेगी कार्रवाई

इस संबंध में एमसीबी जिला खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा ने कहा कि जिले में अवैध उत्खनन (Illegal sand mining) और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Updated on:
14 Apr 2026 03:19 pm
Published on:
14 Apr 2026 03:19 pm