कोरीया

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Jabalpur cruise accident: 500 एकड़ क्षेत्र में फैला है झुमका जलाशय, हर दिन काफी संख्या में क्रूज पर भ्रमण करने आते हैं सैलानी, क्रूज की क्षमता है 70, लेकिन बैठाते हैं ज्यादा
2 min read
Jabalpur cruise accident
Cruise in Jhumka dam and liquor bottles in dustbin (PHoto- Patrika)

बैकुंठपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए हादसे के बाद आई तस्वीरों ने सबको रुला दिया है। इस घटना से सबक न लेते हुए कोरिया जिले के झुमका जलाशय में भी हादसे (Jabalpur cruise accident) से इनकार नहीं किया जा सकता है। झुमका वाटर टूरिज्म सोसाइटी की निगरानी में चलने वाले क्रूज में शराबखोरी होने लगी है। क्रूज के भीतर रखे गए डस्टबीन बीयर और व्हीस्की की बोतलों से भरी पड़ी रहती है। मामले को लेकर अधिकारी अनजान हैं। हालांकि, जबलपुर हादसे के बाद क्रूज और मोटराइज्ड बोट के ठेकेदारों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित झुमका जलाशय में चलने वाले क्रूज की क्षमता करीब 70 है। आरोप है कि करीब 500 एकड़ में फैले झुमका जलाशय में जिम्मेदारों द्वारा क्षमता से अधिक पर्यटकों को बैठाकर क्रूज (Jabalpur cruise accident) चलाया जाता है, वहीं लाइफ जैकेट का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

Cruise of Jhumka dam (PHoto- Patrika)

यहां पर्याप्त मात्रा में लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं है। सिर्फ दिखावे के लिए कुछ लाइफ जैकेट रखे गए हैं। जबलपुर क्रूज हादसे में भी लाइफ जैकेट नहीं पहनाए (Jabalpur cruise accident) जाने की बात सामने आई है।

यहां इतने उपकरण व सामान

झुमका बोट क्लब में 1 नग क्रूज, 5 नग फैमिली शिकारा बोट, 2 नग 14-14 सीटर मेकेनाइज्ड स्पीड बोट, 1 नग एक्वेरियम सहित पार्किंग है। इसके संचालन का जिम्मा ठेकेदारों के पास है। वर्तमान में झुमका जलाशय (Jabalpur cruise accident) में परिवार सहित पर्यटक पहुंचते हैं। बच्चों की छुट्टी होने के कारण शाम को सैर-सपाटे पर आतेे हैं।

Liquors bottle on the cruise (Photo- Patrika)

Jabalpur cruise accident: जबलपुर हादसे के बाद हम अलर्ट

इस संबंध में एसडीएम एवं सचिव झुमका वाटर टूरिज्म सोसाइटी बैकुंठपुर उमेश पटेल का कहना है कि जबलपुर हादसे (Jabalpur cruise accident) के बाद हम एलर्ट हैं। क्रूज, मोटराइज्ड बोट, शिकारा बोट चलाने वाले दोनों ठेकेदारों को नियम का सख्ती से पालन करने निर्देश दिए हैं। खासकर लाइफ जैकेट में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। क्रूस में शराब पार्टी की जानकारी नहीं है।

Published on:
02 May 2026 06:23 pm
Also Read
View All
BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला

Forest Bungalow Scam: कोरिया वनमंडल में बड़ी धांधली: रेंजर का बंगला गायब, IFS ऑफिसर ने खड़ा किया अपना मकान

Judge Bungalow Theft Case: जज के बंगले से सोने-हीरे के ब्रेसलेट समेत 9 लाख की हुई थी चोरी, 3 नाबालिग चोर गिरफ्तार, 2 फरार

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Crime Against Women: पत्नी से हैवानियत की हदें पार, गैरमर्द से संबंध के शक में हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, फिर बेटे से सिर पर कराया पेशाब