कोरीया

Big incident: जम्मू कश्मीर के युवक की छत्तीसगढ़ में मौत, स्टॉपडेम में नहाते समय हादसा, आया था जीजा के घर

Big incident: दीदी-जीजा के घर घूमने आया था युवक, हसदेव नदी में निर्मित स्टॉपडेम में नहाने के दौरान हुई घटना, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
2 min read
Big incident, Jammu Kashmir young man drowned in CG Dam, Drowned
Young man drowned in this dam (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर. जम्मू कश्मीर से छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला स्थित अपने जीजा के घर आया एक युवक नहाने के दौरान हादसे का शिकार (Big incident) हो गया। दरअसल बुधवार की दोपहर स्टॉपडेम में नहाने के दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया। इस दौरान डूब जाने से उसकी मौत हो गई। वहीं नहा रहे अन्य लोगों ने उसे डूबता देख शोर मचाया। जब तब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। युवक की मौत से उसकी दीदी समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक जीजा के घर घूमने आया था।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिला अंतर्गत मन्नत लरल निवासी मोहम्मद शरीफ पिता हुकुम 37 वर्ष कुछ दिन पूर्व अपने दीदी और जीजा के घर छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले झगराखांड़ आया था। यहां वह जीजा के साथ घूमता-फिरता रहा। इसी बीच बुधवार को उसने दीदी-जीजा से कहा कि वह नगर से ही लगे स्टॉपडेम में नहाने (Big incident) जा रहा है।

इसके बाद वह हसदेव नदी में निर्मित स्टॉपडेम में नहाने चला गया। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने (Big incident) लगा। उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह गहरे पानी में समा गया था।

Big incident: पुलिस ने निकलवाई लाश

युवक के स्टॉपडेम में डूबने की खबर से वहां कोहराम मच गया। सूचना पर झगराखांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में युवक की तलाश की। इसी बीच युवक गहरे पानी में डूबा (Big incident) मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए उसे अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात शव परिजन को सौंपा गया।

परिजन में पसरा मातम

स्टॉपडेम में डूबकर युवक की मौत (Big incident) की खबर सुनकर दीदी-जीजा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। युवक का शव देखकर दीदी जहां सदमे में आ गई, वहीं जीजा भी स्तब्ध रह गया। हादसे की सूचना जम्मू कश्मीर स्थित युवक के घर पर भी दी गई। वहां से परिजन उसका शव लेने झगराखंड के लिए रवाना हो चुके हैं।

बता दें कि कोरिया व एमसीबी जिले में स्थित वाटरफॉल में भी नहाने के दौरान कई युवा हादसे का शिकार हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा एहतियातन गहरे पानी की ओर नहाने जाने पर बैन लगाया गया है, लेकिन कुछ लोग इसका पालन करते नजर नहीं आते हैं।

Updated on:
14 May 2026 03:48 pm
Published on:
14 May 2026 02:33 pm