कोरीया

Breaking : अब जिला पंचायत अध्यक्ष ने समर्थकों के साथ छोड़ा जोगी कांग्रेस का साथ, वाट्सएप पर भेजा इस्तीफा

बैकुंठपुर विश्राम गृह में जोगी कांगे्रस के तत्कालीन जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता की उपस्थिति में लिया निर्णय

2 min read
Jila panchayat president Kalawati Markam

बैकुंठपुर. जिला पंचायत अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) की प्रदेश कार्य समिति की सदस्य कलावती मरकाम ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह निर्णय उन्होंने बैकुंठपुर विश्राम गृह में काफी संख्या में मौजूद पार्टी के तात्कालीन जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों के उपस्थिति में लिया। उन्होंने पार्टी के हाइकमान को व्हाट्सएप पर इस्तीफा भेजा है। इसमें उनके काफी समर्थकों के नाम भी शामिल हैं।


बैकुंठपुर जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती मरकाम ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कुछ चुनिंदा पदाधिकारी पर मनमानी कर नियुक्ति करने, पार्टी की बैठक सहित अन्य कार्य में तवज्जो नहीं देने का आरोप लगाया है। इससे नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा देने का मन बनाया और तत्कालीन जिलाध्यक्ष यवत कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षक अरविंद सिंह सहित करीब 300 पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने बैकुंठपुर विश्राम गृह बुलाया था।

ये भी पढ़ें

अपने से आधी उम्र की युवती से बोला- तुमसे शादी करूंगा, फिर 4 महीने से कर रहा था दुष्कर्म

इस दौरान सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करने के बाद इस्तीफा देने का ऐलान किया। निर्णय के बाद उन्होंने पार्टी हाइकमान को वाट्सएप के माध्यम से इस्तीफा भेज दिया है। इसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।


जिलाध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 500 कार्यकर्ता दे चुके हैं इस्तीफा
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से कोरिया जिलाध्यक्ष यवत कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सहित करीब 500 पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने पांच दिन पहले ही पार्टी हाइकमान को इस्तीफा भेज दिया था। इसमें जिला व ब्लॉक स्तर के 15 बड़े पदाधिकारियों का नाम भी शामिल था।

हालांकि इस्तीफा भेजने के बाद पार्टी के लोकसभा प्रभारी ज्ञानेश उपाध्याय व विधानसभा उम्मीदवार बिहारीलाल राजवाड़े ने मान-मनौव्वल की बहुत कोशिश की, लेकिन किसी प्रकार का नतीजा नहीं निकल सका है। वहीं सामूहिक इस्तीफा भेजने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है।


थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ
जोगी कांग्रेस से इस्तीफा के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पूर्व में इस्तीफा दे चुके पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के कांग्रेस का हाथ थामने की चर्चा चल रही है। कुछ पदाधिकारियों को कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ देखा भी गया है। इधर लगातार दिए जा रहे इस्तीफे से जोगी कांग्रेस को झटका लग रहा है।

ये भी पढ़ें

सुबह-सुबह जंगल में लकड़ी लेने गया था ग्रामीण, यहां 6 हाथियों ने फुटबॉल बनाकर खेला
Published on:
05 Aug 2018 06:10 pm
Also Read
View All
Leopard killed man: तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला, आंगन में सोते समय ले गया था दबोचकर, इधर हाथी के हमले में महिला की मौत

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Pahalgam memory: पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षित लौटे दंपती के घर 22 अप्रैल को बेटे ने लिया जन्म, नाम रखा ‘पहल’