
Rape
सूरजपुर. एक युवक ने अपने से आधी उम्र की युवती को प्रपोज कर प्रेमजाल में फंसा लिया। एक दिन उसने युवती से कहा कि वह उससे शादी भी करेगा। युवक की यह बात सुनकर युवती उसके झांसे में आ गई। इसके बाद युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। 4 महीने तक युवक उससे दुष्कर्म करता रहा।
जब युवती ने उससे शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
सूरजपुर जिले के ग्राम रगदा निवासी 19 वर्षीय युवती के ऊपर गांव का ही 35 वर्षीय युवक सुखलाल राजवाड़े नजर रखता था। एक ही गांव के होने के कारण दोनों के बीच कभी-कभार बातचीती भी होती थी। इसी बीच युवक ने युवती के सामने अपने प्यार का इजहार किया। उसने युवती से कहा कि वह उससे शादी करेगा।
युवक की बात सुनकर युवती उसके झांसे में आ गई। फिर युवक ने उससे मेल-जोल बढ़ाया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। करीब 4 महीने तक वह युवती से दुष्कर्म करता रहा।
इस बीच युवती ने कहा कि इतने दिन से ये सब कर रहे हो, शादी कब करोगे। इस पर वह टालमटोल करने लगा। युवती ने जब उसपर शादी का दबाव बनाया तो युवक ने एक दिन शादी की बात से इनकार कर दिया।
युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट
युवक द्वारा शादी से इनकार कर दिए जाने पर युवती के पैरों तले से मानो जमीन ही खिसक गई। इसके बाद उसने युवक को सबक सिखाने की सोची। यह बात उसने अपने परिजन को बताई।
फिर वह परिजन के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 366 का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
Published on:
05 Aug 2018 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
