कोरीया

Kidnap in car: कार सवारों ने दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का किया अपहरण, ड्यूटी जाने निकली थी पैदल

Kidnap in car: आंगनबाड़ी केंद्र जा रही सहायिका के अपहरण से मचा हडक़ंप, पड़ोस की महिला की सूचना पर पति ने कोतवाली थाना पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
Kidnap in car
Kotwali Baikunthpur (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसकी रिपोर्ट महिला के पति ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस की अब तक की जांच में अपहरणकर्ता (Kidnap in car) व अपहृत महिला का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार महिला का परिचित ही उसका अपहरण कर ले गया है। अपहृत आंगनबाड़ी सहायिका आशा प्रजापति (40) वर्ष है।

बैकुंठपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम चेर निवासी अशोक प्रजापति ने पुलिस को बताया कि बिजली वायरिंग मिस्त्री का काम करता है। उसकी पत्नी आशा प्रजापति ग्राम चेर स्थित आंगनबाड़ी में सहायिका (Kidnap in car) के पद पर नौकरी करती है। पत्नी घटनातिथि 7 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे घर से आंगनबाड़ी केंद्र जाने की बात कहकर घर से पैदल निकली थी।

जबकि वह सुबह 11 बजे घर से काम करने बाइक से बैकुंठपुर जा रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली जुली बाई ने मुझे बताया कि आपकी पत्नी को सुबह करीब 9.30 बजे अज्ञात सफेद रंग की कार (Kidnap in car) में कुछ लोग जबरन बैठाकर ले गए हैं।

खोजबीन के बाद थाने पहुंचा पति

अपहृत महिला के पति ने बताया कि उसने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कहीं पता नहीं चल पाया। मामले में अज्ञात आरोपियों (Kidnap in car) के खिलाफ धारा 138 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पीडि़त के परिचित वीरेंद्र बसोर का नाम संलिप्तता में नाम आ रहा है।

Kidnap in car: जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि महिला ग्राम चेर की है, जो आंगनबाड़ी सहायिका हैं। उनके पति ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि सुबह 9.30 बजे सफेद रंग की कार में अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण (Kidnap in car) कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में महिला का परिचित वीरेंद्र बसोर उसका अपहरण कर ले गया है। घटना के बाद आरोपी और अपहृत महिला को मोबाइल बंद है। सीडीआर निकाली जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पीडि़ता को खोज निकालेंगे।

Updated on:
08 Apr 2026 08:42 pm
Published on:
08 Apr 2026 08:42 pm