कोरीया

हवस में अंधे अधेड़ को शादीशुदा महिला से हुआ इश्क, अपना बनाने दिया इस खौफनाक वारदात को अंजाम

महिला से था अवैध संबंध, दोस्त के साथ रात में पहुंचा था महिला के घर, महिला के पति की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या
2 min read
Murder accused in custody
Murder accused arrested

मनेंद्रगढ़. 50 वर्ष के एक ग्रामीण को शादीशुदा महिला से इश्क हो गया था। महिला से उसने अवैध संबंध भी स्थापित कर लिया था। इधर महिला का 60 वर्षीय पति खुलेआम मिलने में बाधा बन रहा था।

हवस में अंधे ग्रामीण ने महिला को पूरी तरह से अपना बनाने उसके पति की धारदार कुल्हाड़ी से सोते समय प्रहार कर हत्या कर दी। उसके इस काम में उसके हमउम्र दोस्त ने भी साथ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


कोरिया जिले की एएसपी निवेदिता पाल ने रविवार को मनेंद्रगढ़ में प्रेसवार्ता में बताया कि 21 अप्रैल की रात को ग्राम खैरबना में चंद्रभान पिता देवसाय गोड़ (60) के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के परिजन राम सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस विशेष टीम का गठन कर लगातार पतासाजी कर रही थी।

इस दौरान संदेह होने पर ग्राम शंकरगढ़ निवासी देवन पिता परस लाल (50) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। उसे वह अपनी पत्नी बनाना चाहता था।

उसने बताया कि वह गांव के ही शिवप्रसाद उर्फ मैतू पिता शिवचरण (45) के साथ ग्राम खैरबना पहुंचा। इस दौरान मृतक अपने घर की परछी (बरामदा) में सो रहा था। मौका पाकर कुल्हाड़ी से दो बार प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद बल्ब बुझाकर दोनों फरार हो गए थे। इस दौरान एसडीओपी अनुज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


खूनी टांगी, साइकिल व कपड़े बरामद
पुलिस का कहना है कि टीम ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, खून लगे कपड़े व साइकिल को बरामद किया गया है। सभी सामान का पंचनामा बनाया और जब्ती बनाई गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश दुबे, एसआई श्रवण कुमार टंडन, बीडी सिदार, राकेश वर्मा, नवीन दत्त तिवारी, रवि शर्मा आदि शामिल थे।

Published on:
29 Apr 2018 05:40 pm