
Mother crying to see his son's body
सूरजपुर. चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से लगे ग्राम बोकराटोला के एक कुएं में 9 वर्षीय बालक की लाश तैरती पाए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं बेटे की लाश देख मौके पर पहुंची मां का कलेजा फट पड़ा। वह दहाड़ मार-मारकर रोने लगी। इसी बीच मासूम के माता-पिता रोते-रोते बेहोश हो गए।
मासूम कुएं तक कैसे पहुंचा और गिरा, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। मासूम बेटे की हत्या कर लाश को कुएं में फंेक देने की आशंका से माता-पिता द्वारा व्यक्त की जा रही हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर के ग्राम पंचायत कोल्हुआ के बोकरा टोला में आज दोपहर लगभग 12 बजे धनस राम सिंह पिता नेतलाल सिंह उम्र 9 वर्ष का शव औंधे मुंह कुएं में तैरता मिला। परिजनों ने बताया कि आज सुबह बालक घर से बिना बताए निकला था।
दोपहर तक घर न लौटने पर परिजन गांव में उसकी खोजबीन कर रही रहे थे कि किसी ने कुएं में एक बच्चे की लाश मिलने की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
लाश देखते ही बेहोश हुए माता-पिता
कुएं में लाश होने की सूचना पर जब परिजनों ने वहां जाकर लाश को देखा तो देखते ही उसके माता-पिता उसे पहचान गए। इसके बाद दोनों घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। परिजनों की हालत को देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चे की लाश को कुएं से निकाला और बिहारपुर चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
आखिर 1 किमी दूर कैसे पहुंचा बालक
बच्चे की लाश जिस कुएं में मिली वह उसके घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर है। परिजनों की यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह 1 किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा। मासूम के माता-पिता ने हत्या कर लाश कुएं में फेंकने की आशंका जताई है।
हालांकि यह बात भी बताई जा रही है कि बच्चे को मिर्गी की बीमारी थी। घर से इतनी दूर लाश मिलने की बात कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व में इस कुएं गिरकर 2-3 लोगों की मौत हो चुकी है।
Published on:
29 Apr 2018 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
