कोरीया

Hemp Smuggling: एमसीबी पुलिस ने पकड़ा 2 पिकअप में भरा 9.20 क्विंटल गांजा, कीमत है 4.59 करोड़, 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Hemp smugglers arrested: एमसीबी जिले के नागपुर चौकी पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग के दौरान ओडिशा से मध्यप्रदेश जा रहे 2 पिकअप की ली तलाशी तो खुला मामला
3 min read
MCB police caught 4.59 crore hemp
Hemp smuggling, पुलिस द्वारा पकड़ा गया 9.20 क्विंटल गांजा (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी पुलिस ने रविवार की सुबह नागपुर चौकी के सामने नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान 2 पिकअप में भरा 9.20 क्विंटल गांजा (Hemp Seized) पकड़ा है। पुलिस ने गांजा जब्त कर पिकअप में सवार 2 महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गांजे को ओडिशा से मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था। जब्त गांजे की कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इतनी भारी मात्रा में गांजा पकड़े जाने को पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। बता दें कि गांजे की तस्करी में अब महिलाएं भी शामिल हो रही हैं।

मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नागपुर चौकी पुलिस द्वारा कटनी-गुमला नेशनल हाइवे (Katani-Gumla NH) पर चौकी के सामने रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ओडिशा का नंबर प्लेट लगे 2 पिकअप को शक के आधार पर पुलिस ने रुकवाया। इस दौरान पुलिस ने पिकअप क्रमांक ओडी 14 एए- 3468 और ओडी 14 एएल-9682 की तलाशी ली तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला।

Hemp smuggling, पुलिस गिरफ्त में 2 महिला समेत 6 आरोपी (Photo- Patrika)

यह देख पुलिस के भी होश उड़ गए। इसकी सूचना एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांजा जब्त कर उसकी तौल कराई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दोनों पिकअप से पुलिस ने 9.20 क्विंटल गांजा (Huge Hemp seized) जब्त किया है। इसकी कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई जा रही है।

Hemp smuggling News: गांजे के बनाए गए थे पैकेट

पुलिस ने भारी मात्रा में जो गांजा जब्त किया है, वे पिकअप में पैकेट बनाकर रखे गए थे। पैकेटों की संख्या 200 से भी अधिक है। पुलिस ने दोनों पिकअप में सवार 2 महिला व 4 युवक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार (Hemp smugglers arrested) कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के कटनी जा रहे थे।

Hemp smuggling, गिरफ्तार 4 तस्कर (Photo- Patrika)

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गांजे की तस्करी में संलिप्त बड़े तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों (Hemp smugglers) को गिरफ्तार किया है, उनमें मध्यप्रदेश के कटनी जिला अंतर्गत बरही थाना क्षेत्र के ग्राम खैरनी निवासी सुनीता पति सर्वरिश 25 वर्ष, अलबेरनी पति चेलू 28 वर्ष, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत बिरमित्रापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरमित्रापुर निवासी अनिल टोपनो पिता स्व. जोहनोस 26 वर्ष,

बिरमित्रापुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोंगरीटोला निवासी राजीत इंदवार पिता रमेश 20 वर्ष, ग्राम जालंग निवासी विनय टेटे पिता स्व. अगापति 33 वर्ष व ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत हातिबारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेमतर कोकेरामा निवासी अरूप मिरधा पिता मेहजदू 22 वर्ष शामिल हैं।

ओडिशा से लगातार हो रही गांजे की तस्करी

सरगुजा संभाग की पुलिस द्वारा गांजा समेत नशे के अवैध कारोबारियों (Narcotics Businessemen) के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गांजा के मामले में एक बात कॉमन है कि तस्करों का कनेक्शन ओडिशा से जुड़ा होता है। ओडिशा से ही गांजे की लगातार सप्लाई छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों में की जा रही है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ बड़े तस्करों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, यह भी एक बड़ा सवाल है।

Updated on:
27 Sept 2026 04:43 pm
Published on:
27 Sept 2026 04:29 pm