कोरीया

Miracle: 400 फीट गहरी खाई में गिरकर भी 2 दिन से जिंदा थी महिला, युवाओं ने दिखाया साहस, रस्सी और लकड़ी के सहारे ढोकर निकाला

Miracle: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत भुकभुकी नाला में हुई घटना, महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती, नहीं बता पा रही नाम और पता
2 min read
Miracle
Youths removed Old age woman from ditch (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। नगर निगम चिरमिरी अंतर्गत भुकभुकी नाला के पास एक बुजुर्ग महिला करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। 2 दिन से वह खाई (Miracle) में ही पड़ी थी। इसी बीच युवाओं की टीम ने साहस दिखाते हुए खाई में उतरकर महिला का रेस्क्यू किया। युवाओं ने लकड़ी और रस्सी के सहारे ढोकर महिला को ऊपर लाया। महिला गंभीर रूप से जखमी थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खडग़वां में भर्ती कराया गया है। महिला अपना नाम व पता ठीक से नहीं बता पा रही है।

चिरमिरी नगर निगम वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद राहुल भाई पटेल ने बताया कि बुधवार सुबह निगम कार्यालय जा रहा था। उसी समय भुकभुकी नाला के पास सन्नी, निशांत और मोंटी ने बताया कि कोई महिला खाई में नीचे गिरी दिख रही है। इसके बाद हम महिला को खोजने खाई (Miracle) की ओर चले गए। खाई गहरी होने के कारण हमें लौटना पड़ा।

इसके बाद कुछ अन्य युवाओं सुभाष महतो, आर्केश, धीरज देवांगन, और अंशु राजवाड़े के साथ खाने का सामान, पानी लेकर सभी धीरे-धीरे खाई में नीचे उतरे। यहां 400 से 500 फीट नीचे एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी पड़ी थी, संभवत: दो दिन पहले वह पहाड़ के ऊपर से गिर (Miracle) गई थी।

Youths save life of woman

महिला को काफी चोटें आई हैं। वह चोटिल अवस्था में 2 दिन से पानी पीकर जिंदा थी। पार्षद ने बताया कि महिला ने जब हमें देखा तो खुद को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद उसे कुछ खिलाकर सभी ने सुरक्षित ले जाने का दिलासा दिया।

4 किलोमीटर पैदल ढोकर पहुंचे दुबछोला

पार्षद पटेल ने बताया कि बुजुर्ग महिला को ढोकर खाई (Miracle) से ऊपर चढऩा मुश्किल था। इसलिए सभी ने लकड़ी और रस्सी के सहारे बारी-बारी ढोकर पैदल 4 किलोमीटर दूर दुबछोला पहुंचे।

फिर गाड़ी मंगाकर खडग़वां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। फिलहाल अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद महिला की हालत बेहतर है। लेकिन अपने घर का ठीक से पता नहीं बता पा रही है। वह अपना नाम मुन्नी, बेटी का नाम लक्ष्मनिया व बेटे का नाम दुर्गेश बता रही है।

Miracle: पेश की मानवता की मिसाल

पार्षद ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस परिवार को जानता है तो उन तक जानकारी पहुंचाएं। वहीं रेस्क्यू के बाद चिरमिरी के युवाओं के साहसिक कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि करीब 400 फीट नीचे गहरी खाई में विपरीत परिस्थितियों (Miracle) के बावजूद महिला को बचाने का प्रयास मानवता के लिए एक मिसाल है।

Updated on:
10 Jul 2025 08:26 pm
Published on:
10 Jul 2025 07:46 pm