
बैकुंठपुर। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ से कोरिया तक एनएच-43 सडक़ पर आधा दर्जन से अधिक ब्लैक स्पॉट हैं। लेकिन सडक़ दुर्घटनाएं रोकने पुलिस व प्रशासन की ओर से कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इन स्पॉट्स में पिछले 3 सप्ताह में सडक़ दुर्घटना (Road Accident) में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित करने संबंधी इन जगहों पर सुरक्षा के उपाय करने की लगातार मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर यातायात सुरक्षा संबंधी चिह्न लगाए जाएं तो दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर ट्रैफिक का दबाव बढऩे के साथ दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ गया है। वाहन चालक तेज रफ्तार से गाडिय़ां दौड़ा रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर आधा दर्जन से ज्यादा ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। लेकिन बेहतर उपाय नहीं करने के कारण हादसों में कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। एनएच 43 (Gumla-Katni NH) पर एक दिन पहले ग्राम बिशुनपुर में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक की मौत हो गई है।
युवक बाइक में सवार होकर बैकुंठपुर से मनेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी दोपहर में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक कुछ दूर तक घिसटती चली गई थी। मृतक सोनहत क्षेत्र के बंशीपुर के निवासी थे। वहीं एनएच 43 पर इमली गोलाई में कुछ दिन पहले ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 2 नर्सिंग छात्राओं सहित 3 युवाओं की मौत (Death in Road accident) हो गई थी।
इसके अलावा अन्य दुर्घटना में 2 की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ व आसपास के नगर पंचायतों में लगभग 1 लाख की जनसंख्या है। इसके अलावा आसपास के दर्जनों गांव, कोयलांचल क्षेत्रों की 2 लाख जनसंख्या निवासरत है। हाइवे निर्माण के समय वाहनों की संख्या कम थी। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग होने से गाडिय़ों की संख्या कई गुना बढ़ गई है।
मनेंद्रगढ़ समेत इसके आस-पास के इलाकों में जनसंख्या व वाहनों के बढ़ते दबाव के बाद स्थिति खराब होती जा रही है। मनेंद्रगढ़ में होटल हसदेव इन व पशु चिकित्सालय के सामने, खेडिय़ा तिराहे के पास गोपाल सिंह के मकान के सामने आए दिन हादसों का डर बना रहता है। शहरी क्षेत्र से गुजर रहे हाइवे पर सिग्नल नहीं लगने से वाहन बिना रुके ही तेज रफ्तार में निकल रहे हैं।