कोरीया

Murder in sand mines: रेत खनन: छत्तीसगढ़ बॉर्डर में घुसकर युवक की हत्या, शहडोल से 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 पुलिस कर्मी फरार

Murder in sand mines: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बॉर्डर से गुजरी बरने नदी में रेत खनन का मामला, एमपी के 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 लोगों ने मिलकर ट्रैक्टर में बैठे मजदूर युवक की बेलचा मारकर की थी हत्या
2 min read
Murder in sand mines
Young man murder on sand ghat (Photo- patrika)

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बॉर्डर से गुजरी बरने नदी से रेत खनन करते समय 3 मार्च को एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मध्यप्रदेश के 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 लोगों ने मिलकर हत्या की वारदात (Murder in sand mines) को अंजाम दिया था। आरोपियों ने युवक की पहले डंडे से बेदम पिटाई की थी, फिर उसके सिर पर बेलचा मारकर जान ले ली थी। इस मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों में से एक को शहडोल से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दोनों पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला अंतर्गत केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम पसौरी में 3 मार्च को रेत घाट पर युवक की हत्या (Murder in sand mines) की गई थी। रिपोर्टकर्ता ग्राम पसौरी निवासी संतोष (30) ने पुलिस को बताया था वह और उसके अन्य साथी मजदूर डूमरघाट बरने नदी से रेत लाने ट्रैक्टर लेकर गए थे। उसी दौरान मध्यप्रदेश क्षेत्र से आए 3 व्यक्ति (दो पुलिस जवान, एक सिविल) मौके पर पहुंचे।

उन्होंने रेत परिवहन को लेकर आपत्ति दर्ज की थी। बातचीत के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होने के बाद ट्रैक्टर चालक सोनू चक्रधारी से मारपीट की गई। बेलचा से प्रहार (Murder in sand mines) किए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में केल्हारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

People on the spot (Photo- Patrika)

मामले में घटना स्थल पर जमकर हंगामा हुआ। एमसीबी एसपी रत्ना सिंह, पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों के रौद्र रूप से देखकर 3 थाना सहित पुलिस लाइन (Murder in sand mines) से जवान तैनात किए गए थे।

प्रधान आरक्षक व आरक्षक अब भी फरार

मामले में केल्हारी पुलिस ने 2 पुलिस जवान सहित 3 के खिलाफ धारा 103(1), 296, 308(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कया है। मामले (Murder in sand mines) में पुलिस ने एक आरोपी शहडोल निवासी मधु जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं शेष दो आरोपी (प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक) को गिरफ्तार करने लगातार प्रयास जारी है। साथ ही गंभीर घटना होने के कारण घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने वैज्ञानिक अधिकारी साधना दुबे को बुलाया गया। उन्होंने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किया गया। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है।

Murder in sand mines: ये हैं तीन आरोपी

-नितिन शुक्ला, प्रधान आरक्षक चौकी दरसिला थाना जैतपुर शहडोल (मप्र)
-राजू प्रजापति, आरक्षक चौकी दरसिला थाना जैतपुर शहडोल (मप्र)
मधु जायसवाल, निवासी दरसिला थाना जैतपुर शहडोल (मप्र)

Updated on:
06 Mar 2026 07:47 pm
Published on:
06 Mar 2026 07:47 pm