कोरीया

Road Accident: अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसा, दुधमुंहे बच्चे और महिला की मौत, ग्रामीणों ने चालक को बांधकर पीटा

CG Road Accident: कोरिया के जनकपुर गांव में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक डेढ़ माह की दुधमुंहे बालक की मौत हो गई।
1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2024, 1:37 PM IST
Road Accident

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेट हाईवे के किनारे एक घर में अनियंत्रित ट्रैक्टर जा घुसा। इस हादसे में दुधमुंहे बच्चे और मासूम की बड़ी मां की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जनकपुर में स्टेट हाईवे के समीप दोपहर लगभग 12 बजे दुर्घटना हुई। ट्रैक्टर चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर स्टेट हाईवे के बगल में बने एक घर में जा घुस गया। जिससे ग्रामीण मुन्ना यादव के करीब एक माह के बच्चे को रौंदने से मौत हो गई। वहीं घर के समीप में खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय अन्य महिला भगमनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने वाहन चालक को घटना स्थल पर रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस दल बल के साथ पहुंची। फिर ग्रामीणों को समझाइश देकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी घायल महिला को उपचार कराने जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

बच्चे और एक महिला की मौत- डीएसपी

इस मामले को लेकर डीएसपी कविता ठाकुर ने कहा कि, इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत महिला रिश्ते में मृत बालक की बड़ी मां लगती है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Updated on:
29 Nov 2024, 1:37 PM IST
Published on: