13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Crime News: महिला हिस्ट्रीशीटरों की गुंडागर्दी, 15 गुंडे के साथ दुकानदार को जमकर पीटा, मचा बवाल

Crime News: रायपुर में हिस्ट्रीशीटर महिलाओं और 15-20 गुंडों ने दुकानदार से मारपीट की है। दुकान खाली करवाने बड़ी संख्या में बदमाश शास्त्री बाजार की दुकान में पहुंचे।
2 min read
Google source verification
CG Crime News

Raipur Crime News: रायपुर गोलबाजार इलाके में महिला हिस्ट्रीशीटरों ने जमकर गुंडागर्दी की। एक दुकानदार पर हमला किया। दुकान में तोड़फोड़ की और जबरदस्ती उन्हें निकालने लगे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी महिला हिस्ट्रीशीटरों की गुंडागर्दी चलती रही। काफी देर दहशत मचाने के बाद आरोपी महिला और युवती भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गोलबाजार में छुरा ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर मोनिका, वृद्धि साहू और अन्य लोग छुरा ट्रेडर्स पहुंचे। वहां दुकानदार से मारपीट करते हुए सामान फेंकने लगे। इसका विरोध करने पर जो भी सामने आया, उससे मारपीट करने लगे। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी महिलाएं भाग निकलीं। गोलबाजार पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में लगी है। गोलबाजार टीआई अर्चना धुरंधर ने बताया कि दो पक्षों के बीच दुकान में कब्जे को लेकर विवाद है। कुछ युवती और महिलाओं द्वारा मारपीट करने की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: Girls Fight Video: कॉलेज में लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, फिर नोंचे बाल

हत्या, तस्करी, गुंडागर्दी जैसे मामलों में शामिल

हिस्ट्रीशीटर मोनिका और उसकी बहन पूजा ने मिलकर हिस्ट्रीशीटर संतोष दुबे की हत्या की थी। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी और गुंडागर्दी के कई मामले दर्ज हैं। इसी तरह वृद्धि का नाम भी कई अपराधिक मामलों में आ चुका है। दलदलसिवनी डबल मर्डर में भी वृदिध् का नाम उछला था। इससे पहले मादक पदार्थों की तस्करी जैसे कई मामलों में नाम आ चुका है।

15 से 20 गुंडों के साथ महिलाएं आई थी

छुरा ट्रेडर्स के मालिक मनीष छुरा का कहना है कि वे लोग पिछले 40 साल से वहां व्यापार कर रहे हैं। उनका घर और दुकान वहीं पर है, लेकिन गुरुवार को गुंडों के साथ महिलाएं जबरन दुकान में घुस गईं और बदसलूकी की। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वे गुंडों की बदसलूकी से दहशत में है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग