कोरीया

Snake bite in Anganwadi: मां के साथ आंगनबाड़ी गए बच्चे को जहरीले सांप ने डसा, मौत, हाथ धोते समय हुई घटना

Snake bite in Anganwadi: 3 साल के मासूम बेटे की मौत से मां सदमे में, हाथ धोते समय बिल से निकले सांप ने डस लिया, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

less than 1 minute read
Demo pic (Photo source- Wikipadia)

बैकुंठपुर. कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत एक आंगनबाड़ी केंद्र में 2 सितंबर को हृदयविदारक घटना घटी। अपनी मां के साथ 3 साल का मासूम बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र (Snake bite in Anganwadi) गया था। यहां खाना खाकर हाथ धोते समय उसे जहरीले सांप ने डस लिया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां सदमें है, उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कदमनारा में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। गांव की एक महिला अपने 3 साल के मासूम बेटे को 2 सितंबर की सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी ले गई थी। यहां बच्चा कुछ देर तक अन्य बच्चों के साथ खेलता रहा। फिर खाना खाने के बाद हाथ धोने आंगनबाड़ी परिसर (Snake bite in Anganwadi) में ही गया था।

ये भी पढ़ें

Gang rape with minor girl: दोस्त की पिटाई कर पेड़ से बांधा, फिर 16 वर्षीय किशोरी से किया सामूहिक बलात्कार, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

इसी दौरान बिल से निकलकर अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस (Snake bite in Anganwadi) लिया। जहर के असर से बच्चा जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। यह देख बच्चे की मां व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हाथ-पांव फुल गए।

Snake bite in Anganwadi: अस्पताल में मृत घोषित

मां व वहां रहीं अन्य महिलाओं का शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए। फिर बच्चे को बेहोशी की हालत में बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत (Snake bite in Anganwadi) घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना से आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Health system: गांव तक नहीं पहुंच पाई महतारी एक्सप्रेस, प्रसूता को 1 किमी झेलगी में ढोकर लाना पड़ा, ग्रामीण बोले- चुनाव में नेताओं को सिखाएंगे सबक

Published on:
04 Sept 2025 03:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर