कोरीया

Green Gold: कोरिया में हरे सोने की खरीदी, 29 हजार परिवारों को मिलेंगे 17.54 करोड़ रुपए, ये अन्य लाभ भी

Green Gold: मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच तेंदूपत्ता का बंपर संग्रहण, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा के हिसाब से होगा भुगतान

2 min read
Tendu leaves collection in Koria district (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया वनमण्डल में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच तेंदूपत्ता (हरा सोना) (Green Gold purchasing) का बंपर संग्रहण हुआ है। महज 12 दिन में लक्ष्य के मुकाबले 97 फीसदी तेंदूपत्ता खरीदी कर 29 हजार से ज्यादा संग्रहणकर्ताओं को 17.54 करोड़ भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2026-27 में कोरिया वनमण्डल को 33 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण करने टारगेट मिला है। मामले में 8 मई से संग्रहण कार्य शुरू हुआ है। इस दौरान अंधड़, बारिश के कुछ दिन खरीदी प्रभावित रही। हालांकि, महज 12 दिन में बंपर संग्रहण हुआ है, जो लक्ष्य के मुकाबले 97 फीसदी है।

इस साल 30 हजार 869 से ज्यादा तेंदूपत्ता (Tendu leaf collection) संग्रहणकर्ता पंजीकृत हैं। इसमें अब तक 29 हजार 155 संग्रहणकर्ता कार्य में शामिल हुए। तेंदूपत्ता खरीदी करने 17 समिति के माध्यम से 16 लाट और 197 फड़ बनाए गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में कोरिया में समय से पहले लक्ष्य हासिल कर 102.50 फीसदी संग्रहण हुआ था।

ये भी पढ़ें

Suicide Due to Cricket betting: अंबिकापुर के एक और युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, क्रिकेट में सट्टा खेलने की थी लत, 1 करोड़ हो चुका था कर्ज

बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान के बीच वनांचल व ग्रामीण अंचल के लोग तेंदूपत्ता संग्रहण किया था। जिलेभर की 17 वनोपज समिति में से 9 में 100 फीसदी से अधिक 33 हजार 823.560 मानक बोरा तेंदूपत्ता (Green gold in Koria) संग्रहण हुआ था। खराब मौसम के बीच तय समय से पहले लक्ष्य को पार कर 18.60 करोड़ का तेंदूपत्ता संग्रहण किया गया था, जबकि वर्ष 2024-25 में टारगेट को पार कर 103.28 फीसदी संग्रहण हुआ था, जिसकी कीमत 18.74 करोड़ थी।

राजमोहनी देवी बीमा योजना का मिलता है लाभ

लघु वनोपज संघ से राजमोहनी देवी बीमा योजना के तहत तेन्दूपत्ता (Green gold) संग्राहकों को बीमा सुरक्षा मिलती है। 18 से 50 वर्ष आयु के संग्राहकों की सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख, 51 से 59 वर्ष वर्ग के लिए 30 हजार सहायता राशि मिलती है। दुर्घटना जनित मृत्यु की स्थिति में 18 से 50 वर्ष के लिए 4 लाख, 51 से 59 वर्ष के लिए 75 हजार और आंशिक विकलांगता की स्थिति में 37 हजार 500 रुपए सहायता मिलती है।

बीमा दावा के लिए मृत्यु तिथि से छह माह के भीतर दस्तावेजों सहित आवेदन समिति कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। साथ ही समूह बीमा योजना के तहत परिवार के अन्य सदस्यों को भी बीमा सुरक्षा मिलती है। सामान्य मृत्यु, दुर्घटना जनित मृत्यु अथवा विकलांगता की स्थिति में 12 हजार सहायता मिलती है।

आश्रित बच्चों को मिलती है छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि

तेन्दूपत्ता (Green Gold purchase) संग्राहक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हैं। 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 2500 रुपए, 12वीं में 3 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलती है। जबकि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम वर्ष में 10 हजार रुपए और आगामी वर्षों में 5-5 हजार छात्रवृत्ति मिलती है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं में 15 हजार, 12वीं में 25 हजार राशि मिलती है। हालांकि, योजनाओं का लाभ लेने के लिए पिछले दो वर्षों में न्यूनतम 500 गड्डी तेन्दूपत्ता संग्रहण करने का नियम है।

Green Gold: डीएफओ ने ये कहा

कोरिया डीएफओ प्रभाकर खलखो का कहना है कि वन आश्रित परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हंै। योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि वन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना भी है।

ये भी पढ़ें

West Bengal Accused Arrested: पश्चिम बंगाल के 5 युवक अंबिकापुर में गिरफ्तार, पुलिस ने कार की तलाशी ली, नजारा देखकर उड़ गए होश
Published on:
20 May 2026 06:04 pm
Also Read
View All