कोरीया

Wife murder: आधी रात सो रहे जीजा के पास पहुंचा साला, बोला- मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है, जब कमरे में पहुंचा तो…

Wife murder: जीजा की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे पति-पत्नी, खाना खाने के बाद सो रहे थे कमरे में, इसी बीच आरोपी ने धारदार हथियार से वारदात को दिया अंजाम
2 min read
Wife murder
Kelhari police station (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक (Wife murder) अपने जीजा की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने पत्नी के साथ गया था। 29 अप्रैल की रात वह पत्नी के साथ सो रहा था। इसी बीच उसने पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। फिर आंगन में सो रहे जीजा को जाकर बोला कि मैंने अपनी पत्नी का गर्दन काट दिया है। इससे वहां हडक़ंप मच गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की दिमागी हालत पखवाड़ेभर से खराब चल रही थी।

एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलोखन निवासी झगरसाय ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोटवार है। 26 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने साला प्रवीण कुमार अपनी पत्नी खुशबू (Wife murder) के साथ आया था। शादी शुरू होने के एक-दो दिन पहले से ही दोनों यहां थे।

Wife murder accused (Photo- Patrika)

घटना तिथि 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे प्रवीण को खाना दिया गया, तब थोड़ा सा खाना खाया। उसके बाद अपनी पत्नी के साथ कमरे में रात करीब 11 बजे सोने चला गया। जबकि वह आंगन में सो गया। इसी बीच रात करीब 2 बजे प्रवीण ने मुझे जगाया और कहा कि मैंने अपनी पत्नी को टांगी से गर्दन (Wife murder) पर मार दिया है।

इसके बाद जब वह कमरे में जाकर देखा तो खुशबू खून से लथपथ (Wife murder) बिस्तर पर मृत हालत में पड़ी थी। गले के बांये तरफ कान के नीचे धारदार हथियार से कटने का निशान था। मामले में आरोपी पति के खिलाफ धारा १०३(१) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Wife murder: दिमागी हालत है खराब

रिपोर्टकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके साले (Wife murder) की दिमागी हालत करीब 10-15 दिन पहले से थोडा खराब था। कभी वह अकेला हाथ जोड़ कर पूजा करता तो कभी कुछ-कुछ बड़बड़ाता था। इसी बीच उसने पत्नी को मार डाला।

Updated on:
30 Apr 2026 08:52 pm
Published on:
30 Apr 2026 08:52 pm