कोरीया

CG Youtuber murder case: यूट्यूबर की हत्या का मुख्य आरोपी पत्नी का प्रेमी झारखंड से गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

CG Youtuber murder case: पत्नी ने ही अपने प्रेमी व उसके दोस्त से कराई थी यूट्यूबर पति की हत्या, वारदात की रात पत्नी ने प्रेमी को बुलाया था घर, पुलिस ने पत्नी को एक दिन पहले ही भेजा था जेल
2 min read
• •
Updated: 19 May 2024, 8:09 AM IST
Youtuber murder accused arrested

मनेंद्रगढ़. Youtuber murder case: यूट्यूबर की हत्या के मुख्य आरोपी को भी सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यूट्यूबर की पत्नी को 17 मई को ही जेल भेज दिया था। गौरतलब है कि पत्नी ने ही यूट्यूबर पति की अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी। हत्या के बाद मुख्य आरोपी पत्नी का प्रेमी व उसका दोस्त फरार हो गए थे। पुलिस उसे झारखंड से गिरफ्तार कर शनिवार को यहां पहुंची और जेल भेज दिया।


गौरतलब है कि 15 मई की रात मनेंद्रगढ़ के चनवारीडांड़ स्थित किराए के मकान में रहने वाले रईस अहमद की उसकी पत्नी सफीना बेगम ने अपने प्रेमी आरजू खान व उसके दोस्त खुशी खान के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका शव मौहारीपारा ग्राउंड में फेंक दिया था।

इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सफीना को गिरफ्तार कर शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी को पकडऩे झारखंड रवाना हुई थी। प्रेमी व पत्नी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

मनेंद्रगढ़ पुलिस शनिवार को मुख्य आरोपी आरजू खान को झारखंड से गिरफ्तार कर पहुंची। यहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि आरोपी पत्नी सफीना अपने प्रेमी मुख्य आरोपी आरजू खान के साथ 4-5 महीने पहले ही पति रईस खान को छोडक़र भाग गई थी।

इसके बाद भी पति उसे ले आया था और अपने साथ रखा था। हत्या की घटना के बाद यह माना जा रहा है कि पत्नी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। उसने ही 3 महीने पहले पति की हत्या की प्लानिंग की थी।

Updated on:
19 May 2024, 8:09 AM IST
Published on: