Rajasthan News: परिजनों के अनुसार छात्रा स्कूल से लौटने के बाद अक्सर लंबे समय तक मोबाइल फोन चलाती थी। परिवार के लोग उसे कई बार समझाते थे कि वह मोबाइल कम इस्तेमाल करे और पढ़ाई पर ध्यान दे, लेकिन वह बात नहीं मानती थी।
Stunted Attempt Suicide In Kota: कोटा जिले में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद एक किशोरी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। सुकेत थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच सकी। फिलहाल छात्रा का इलाज जेके लोन अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार छात्रा स्कूल से लौटने के बाद अक्सर लंबे समय तक मोबाइल फोन चलाती थी। परिवार के लोग उसे कई बार समझाते थे कि वह मोबाइल कम इस्तेमाल करे और पढ़ाई पर ध्यान दे, लेकिन वह बात नहीं मानती थी।
दोपहर को भी छात्रा स्कूल से घर लौटने के बाद मोबाइल चला रही थी। इस दौरान मां ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो मां ने मोबाइल फोन छीन लिया। इससे छात्रा नाराज हो गई और गुस्से में आकर उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया।
छात्रा के टॉयलेट क्लीनर पीते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिना देरी किए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया। समय पर इलाज मिलने से छात्रा की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
छात्रा के मामा ने बताया कि 'वह रोजाना स्कूल से आने के बाद लंबे समय तक मोबाइल फोन चलाती रहती थी। इसी वजह से घर में अक्सर उसे समझाइश दी जाती थी कि वह मोबाइल का कम इस्तेमाल करे। परिवार को अंदेशा नहीं था कि मोबाइल को लेकर हुआ विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगा।'
सुकेत थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है । वहीं जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक निर्मला शर्मा ने बताया कि छात्रा का उपचार जारी है और उसकी हालत पहले से बेहतर है ।