10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं में सोते हुए मजदूरों पर चढ़ा बेकाबू ट्रेलर, 2 बच्चियों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 3 मासूम बच्चों की हालत नाजुक

Trailer Accident: झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के नंगली निर्वाण गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क से नीचे उतरे एक ट्रेलर ने तंबू में सो रहे मजदूरों को कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

3 min read
Google source verification
Rajasthan Runaway Trailer Crushes Sleeping Workers in Jhunjhunu 3 Killed Including 2 Girls 3 Children Critical

घटना स्थल पर मौजूद लोग (फोटो- पत्रिका)

Jhunjhunu Trailer Accident: झुंझुनूं/गुढ़ागौड़जी: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के नंगली निर्वाण गांव में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे तंबू लगाकर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।

बता दें कि इस भीषण हादसे में तीन युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में एक 22 साल की युवती (शादीशुदा), जबकि दो नाबालिग लड़कियां हैं, जिनकी उम्र 13 साल बताई जा रही है।

नींद में ही टूट पड़ा काल का कहर

जानकारी के अनुसार, टोडी और बिजौली क्षेत्र के भोपा समाज के कुछ परिवार नंगली निर्वाण गांव में आए हुए थे। ये लोग यहां खेतों में प्याज की फसल की कटाई का काम कर रहे थे। दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद थकान मिटाने के लिए सभी मजदूर सड़क से दूर अपने तंबुओं में सो रहे थे।

तभी गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और सीधे उन तंबुओं में जा घुसा जहां मजदूर सो रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तंबू में सो रहे लोगों को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मंजर तबाही में बदल चुका था।

हादसे का हृदयविदारक विवरण

नामउम्रपिता/पति का नामनिवासीस्थिति
प्रियंका13 वर्षपुत्री मुन्नारामडोड्डीमौके पर मौत
मोहिनी (मोडी)14 वर्षपुत्री सुरेशबिजौलीमौके पर मौत
छोटकी (होठकी)22 वर्षपत्नी सुरेशबिजौलीअस्पताल में मौत

मासूमों की हालत नाजुक, जयपुर रेफर

इस दुर्घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। सुनील (10), संजय (6) और संजीत (5) को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया है। रवीना (20) का उपचार झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में चल रहा है।

आक्रोशित परिजनों का प्रदर्शन और मुआवजे की मांग

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में भारी तनाव फैल गया। अपनों को खोने के गम और व्यवस्था के खिलाफ गुस्से में डूबे परिजनों और ग्रामीणों ने गुढ़ागौड़जी थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगाकर न्याय और उचित मुआवजे की मांग की।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया है। गुढ़ा, उदयपुरवाटी, गोठड़ा थाने की पुलिस सहित झुंझुनूं पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। नवलगढ़ डीएसपी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस ने मुन्नाराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा मृतकों के पोस्टमॉर्टम और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग