Control Room Number: अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार झा ने बताया कि कंट्रोल रूम में पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन लीकेज, हैंडपंप खराबी, जल गुणवत्ता और टैंकर आपूर्ति से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
Water-Electricity Complaint Number: गर्मी में पेयजल की बढ़ती मांग और संभावित जल संकट को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने शहर और जिले के नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। विभाग ने शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा।
अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार झा ने बताया कि कंट्रोल रूम में पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन लीकेज, हैंडपंप खराबी, जल गुणवत्ता और टैंकर आपूर्ति से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। कंट्रोल रूम का संपर्क नंबर 0744-2501961 है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पांच अधिशासी अभियंता शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे।
विभाग की ओर से जल संकट संभावित और संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि आमजन को निर्बाध पेयजल मिल सके। नागरिकों से अपील है कि वे जल का संयमित उपयोग करें और समस्या होने पर तुरंत कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारी को सूचित करें।
जिले में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। अधीक्षण अभियंता शिव चरण जांगिड़ ने बताया कि उपभोक्ता लाइन फॉल्ट, तार टूटने, ट्रांसफार्मर खराबी अथवा सप्लाई बाधित होने जैसी शिकायतें टोल फ्री नंबर 1800-180-6507, 1912 एवं 0141-2203000 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम के नंबर 0744-2323638 और 9413391086 भी जारी किए गए हैं। केईडीएल कोटा क्षेत्र के लिए 0141-3532000, 1912, 1800-330-1912, 9116656776 और 9116656775 नंबरों पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उपभोक्ता बिजली मित्र मोबाइल एप और वेबसाइट www.bijlimitra.com के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।