कोटा

कोटा के होनहारों ने क्रेक किया आईएएस का तिलिस्म

कोटा. सिविल सेवा परीक्षा 2017 के अंतिम परिणाम में कोटा के तीन युवाओं का चयन हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 11:57 PM IST
3 youth selected in IAS upsc exam 2017 from kota
3 youth selected in IAS upsc exam 2017 from kota

कोटा .संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2017 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में कोटा के तीन युवाओं का चयन हुआ है। हैदराबाद के अनुदीप दुरिशेट्टी अव्वल रहे हैं। दूसरे नंबर पर अनु कुमारी और तीसरे पर सचिन गुप्ता हैं। भीलवाड़ा के अभिषेक सुराणा की दसवीं रैंक, सवाई माधोपुर के सिद्धार्थ जैन की 11 वीं, जयपुर की आशिमा मित्तल ने 12 वीं, अजमेर के शिशिर गेमावत की 35 वीं रैंक रही।

माता - पि‍ता और गुरुजनों को दि‍या श्रेय

तलवंडी निवासी अनंत जैन का आईएएस में चयन हुआ है। उनकी ऑल इंडिया 85 रैंक आई है। अनंत ने इस सफलता का श्रेय परिवार व गुरुजनों को दिया। अनंत ने केन्द्रीय विद्यालय से स्कूल की पढ़ाई की है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनंत अभी कोटा पीएफ ऑफिस में प्रर्वतन अधिकारी हैं। दूसरी बार में उन्हें ये सफलता मिली है। वह प्रतिदिन करीब 6 घंटे पढ़ाई किया करते थे। अनंत के पिता राम नारायण जैन इंश्यारेंस कम्पनी में प्रशासनिक अधिकारी हैं, जबकी मां समता जैन केन्द्रीय विद्यालय क्रम-1 में टीचर हैं। अनंत का चयन होने पर परि‍वार में खुशी का माहौल है।

महावीर नगर विस्तार योजना निवासी अनुपम सिंघल को 227वीं रैंक मिली है। तीसरी बार में उनका चयन हुआ है। पिता अश्विन सिंघल अलजीरिया में फर्टिलाइजर कम्पनी में मैनेजर हैं वहीं माता अंजू सिंघल गृहिणी। वह अभी ऑफिसर मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स में प्रशिक्षु हैं और टे्रनिंग कर रहे हैं।

READ MORE : 3 साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोटा में भी आसाराम जैसी सजा

सरस्वती कॉलोनी निवासी मनोज मीणा की 957 रैंक आई है। उनके पिता सीयाराम मीणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार हैं। इन्होंने इंजिनियरिंग नेता सुभाष चन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर में की है। इनका पहली बार में ही आईसीएस में चयन हुआ है।

Published on: