1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां देखे कोटा आने-जाने वाली ट्रेनों की नई समय सारिणी

पत्रिका यात्रियों के लिए कोटा आने-जाने वाली ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 27 Apr 2018, 11:54 PM IST

time table

कोटा. कोटा जंक्शन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग कायज़् के लिए चलते रविवार से करीब 29 ट्रेनों का संचालन सोगरिया स्टेशन से होगा। ये ट्रेनें कोटा जंक्शन पर नहीं आएंगी। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को रेल प्रशासन की ओर से मोबाइल एसएमएस से स्टेशन बदलने की सूचना दी जाएगी। 29 अप्रेल से हेल्पलाइन नम्बर भी शुरू होगा और सोगरिया स्टेशन पर हेल्प बूथ भी खोला गया है। जहां से यात्रियों को सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
डीआरएम यू.सी. जोशी ने बताया कि खाने पीने की चीजों का भी इंतजाम सोगरिया स्टेशन पर रहेगा। यहां प्लेटफॉमज़् पर छाया के लिए टीनशेड लगाए गए हैं, जहां नहीं हैं, वहां टेंट लगाया जाएगा। कोटा और बूंदी के जिला कलक्टर और स्थानीय निकाय प्रशासन को भी पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। नगरीय परिवहन के साधन सोगरिया स्टेशन पर भी उपलब्ध रहेंगे। यहां अनारक्षित टिकट काउंटर के अलावा स्वचलित टिकट वैंडिंग मशीन भी लगाई गई है। कोटा जंक्शन और भीमगंजमंडी पुलिस स्टेशन से सोगरिया स्टेशन के रास्ते के लिए संकेतक लगवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कायज़् के दौरान गुना, रूठियाई, बीना, जबलपुर, भोपाल की तरफ से आकर सवाईमाधोपुर, जयपुर की तरफ जाने वाली एवं वापस आने वाली रेलगाडिय़ों को तकनीकी लिहाज से कोटा स्टेशन पर लाना या कोटा जंक्शन से प्रस्थान कराना मुमकिन नहीं रहेगा। इसलिए कुछ टे्रनों को डकनिया तलाब से और कुछ को सोगरिया स्टेशन से संचालित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ रेलगाडिय़ों का ठहराव गुडला एवं केशवयपाटन में भी रहेगा।


Read More:गार्ड को गुमराह कर फिर चोर ले उड़े लाखो के नकदी जेवरात जानिए कैसे

ये ट्रेन निरस्त रहेंगी
गाड़ी संख्या 05614 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर 29 अप्रेल से 10 मई तक, 05613 झालावाड़सिटी-कोटा पैसेंजर 30 अप्रेल से 11 मई तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 59837 झालावाड़ सिटी-कोटा पैसेंजर 29 अप्रेल से 10 मई, गाड़ी संख्या 59840 कोटा-झालावाड़ सिटी पैसेंजर 29 अप्रेल से 10 मई तक निरस्त रहेगी। कोटा-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट 10 मई को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22983 कोटा-इंदौर एक्सप्रेस और 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस 3 मई से 8 मई तक नहीं चलेगी।