
कोटा . भारत विकास परिषद की ओर से कोटा में बनने जा रहे कैंसर हॉस्पिटल, नए मेडिकल कॉलेज की नींव शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रखी। मेडिकल कॉलेज के साथ यहां डेंटल कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज और फिजियोथेरपी कॉलेज की स्थापना भी प्रस्तावित है।
भूमि पूजन समारोह में हुई सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सपने देखने हैं तो बड़े देखो और उन्हें पूरे करने के लिए मेहनत भी उतनी ही बड़ी करो। कोटा में इस अस्पताल की नींव के साथ ही दो सुपरस्पेशलिटी भवन हो जाएंगे। एक राजकीय क्षेत्र में और दूसरा भारत विकास परिषद के अस्पताल में। कोटा और राजस्थान के लोगों का दिल बहुत बड़ा है। इस अस्पताल का फ ायदा सिर्फ हाड़ौती ही नहीं वरन मध्यप्रदेश के लोगों को भी होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, कोटा जिले में 11 नई आदर्श पीएचसी बनाने का काम हाथ में लिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिल सकेंगी। राजस्थान में एमसीआई ने 8 में से 5 मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है। भरतपुर, भीलवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर व पाली के लिए अनुमति मिल गई है। वहीं बाड़मेर, सीकर व धौलपुर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। वहीं निजी क्षेत्र में 8 मेडिकल कॉलेज हैं।
पुण्य कार्यों का परिणाम श्रेष्ठ
समारोह में डीडवाना स्थित झालरिया पीठाधीश्वर घनश्याम आचार्य ने कहा कि पुण्य कार्यों का परिणाम श्रेष्ठ ही मिलता है। उन्होंने जनसेवा से जुड़े इस कार्य में सभी को बढ़-चढ़कर आगे आने का आह्वान किया।
हैंगिंग ब्रिज भी उपलब्धियों में गिनाया
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले चार सालों में कोटा में 10 हजार करोड़ के कार्य हुए हैं। इस कार्यक्रम में 12 हजार करोड़ के कार्य हो जाएंगे। उन्होंने उपलब्धियों में हैगिंग ब्रिज का भी जिक्र कर दिया, जबकि ये प्रोजेक्ट केन्द्र सरकार है और वर्ष 2008 में ही शुरू हो गया था। इसके अलावा कोटा-दरा फोरलेन और स्पेशलिटी भवन का उल्लेख किया, सीएम ने कहा कि दरा-कोटा फोरलेन पर सफर करने वाले लोग आने वाले समय में मुझे जरूर याह रखेंगे।, ये भी केन्द्र सरकार की योजनाएं हैं।
भामाशाहों को हुआ सम्मान
10 करोड़ 8 लाख की सहायता देने पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट परिवार से कृष्णादेवी माहेश्वरी, गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी व बृजेश माहेश्वरी का सम्मान किया गया। इसके अलावा दिनेश नन्दवाना 1.25 करोड़, हरवंशलाल सेठी को 51 लाख, मोहम्मद मियां को 31 लाख का सहयोग देने पर सम्मान किया। इसके साथ ही महेश आशा जैन, कैलाशचंद माणकचंद सर्राफ , राधेश्याम गुप्ता, निशा निदासरिया, दिग्विजय शुक्ला, राजेन्द्र शर्मा, मुकुट नागर को भामाशाह के रूप में सम्मानित किया गया।
फेक्ट
3 चरणों में बनेगा भारत विकास आयुर्विज्ञान व कैंसर चिकित्सालय
400 करोड़ रुपए की लागत आएगी
140 करोड़ की लागत से चिकित्सा उपकरण लगाए जाएंगे।
7 लाख वर्ग फ ीट क्षेत्र में होगा होगा निर्माण
500 बैड के मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सालय का निर्माण भी प्रस्तावित
2 लाख वर्ग फ ीट क्षेत्र में प्रथम चरण का निर्माण कार्य होगा।
40 करोड़ में होगा प्रथम चरण का निर्माण
20 करोड़ अन्र्यों पर होंगे
40 करोड़ के उपकरण प्रथम चरण के निर्माण में लगाए जाएंगे
100 करोड़ होगी होगी प्रथम चरण की कुल लागत
3 लाख वर्ग फ ीट क्षेत्र में बनेगा पहला चरण
3 से 6 वर्ष में पूरा होगा निर्माण
कैंसर चिकित्सालय बनेगा वरदान
हाड़ौती व आसपास के अन्य जिलों में कैंसर जैसे गंभीर रोग के उपचार की कोई कारगर चिकित्सा व्यवस्था नहीं है। कैंसर के रोगियों की संख्या साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। मेडिकल कॉलेज के साथ दंत कॉलेजए फि जियोथैरेपी व आयुर्वेद कॉलेज की भी स्थापना होगी। भारत विकास परिषद सेवा संस्थान द्वारा विगत 21 सालों से कोटा के प्रताप नगर में शून्य से प्रारंभ होकर वर्तमान में 350 बैड का चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद ओम बिरला, विधायक भवानी सिंह राजावत, संदीप शर्मा, विद्याशंकर नंदवाना, महापौर महेश विजय सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Published on:
27 Apr 2018, 10:14 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.