कोटा

खुशखबरी: आरटीयू के 54 विद्यार्थियों का इंफोसिस में चयन

आरटीयू के 54 विद्यार्थियों का इंफोसिस में चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को साढ़े तीन लाख का सालाना पैकेज दिया जाएगा।
2 min read
Sep 30, 2017
Rajasthan Technical University, Students Selection, Students of Kota, Student Selection, Placement in kota, Infosys, Education Hub kota, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika, कोटा, राजस्थान पत्रिका, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय
आरटीयू कैम्पस

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के 54 विद्यार्थियों को भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस में नौकरी मिल गई है। इंफोसिस कंपनी का प्लेसमेंट ड्राइव पिछले दो दिनों से आरटीयू में चल रहा था। कंपनी के अधिकारियों ने 54 स्टूडेंट का चयन 3.5 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर किया है।

सबसे ज्यादा कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स की संख्या

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के चेयरमैन डॉ.राजीव राजौरा ने बताया इस प्लेसमेंट में बीटेक कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स की संख्या सबसे ज्यादा 15 थी। इसके अलावा आईटी के 5, इलेक्ट्रीकल 4, इलेक्ट्रोनिक्स के 10, इंस्टूमेंटेशन के 1, सिविल के 11, मैकेनिकल के 5, एयरोनाटिकल के 2 व पेट्रोकेमिकल का 1 स्टूडेंट शामिल है।पुणे, बैंगलूरू व हैदराबाद से कंपनी के एक्सपर्ट यहां आए थे। जिनको इंफोसिस टैलेंट टीम के मुखिया कुनाल ने लीड किया।

28 सितम्बर को थी ऑनलाइन परीक्षा

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के एसोसिएट चेयरमैन डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि 28 सितम्बर को ऑनलाइन परीक्षा ली, जो दो पार्ट एप्टीट्यूट और कम्यूनिकेशन स्किल्स में हुई। इसमें 200 स्टूडेंट्स में 84 सफल हुए थे। शुक्रवार को दूसरे दिन तकनीकी और एचआर ने इंटरव्यू लिया जिसमें 54 विद्यार्थियों का चयन इंफोसिस के प्रतिनिधियों ने किया है। इनमें 29 लड़के और 25 लड़कियां हैं। चयनित स्टूडेंट्स ने आरटीयू की फैकल्टी का आभार जताया। गत वर्ष 47 स्टूडेंट का चयन हुआ था।

राजकीय भवनों पर चित्रकारी कल से

री-क्रिएटिंग कोटा के तहत राजकीय विद्यालयों व राजकीय भवनों की चारदीवारों पर स्ट्रीट आर्ट फेस्टीवल का कार्य 1 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि री-क्रिएटिंग कोटा के तहत राजकीय भवनों की चारदीवारी साफ -सुथरी बनाने के लिए विद्यार्थियों से चित्रकारी कराई जाएगी। इसमें विद्यार्थी मन के उद्गारों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित कर सकेंगे। उन्होंने चारदीवारी पर चित्रकारी से पूर्व व बाद की फोटोग्राफी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर 80 विद्यालयों को प्रथम चरण में शामिल किया है। न्यास व निगम को राजकीय विद्यालयों को सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Published on:
30 Sept 2017 02:21 pm