इस जिम में विभिन्न तरह की मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे हर आयु वर्ग के लोग अपने शरीर का बेहतर ध्यान रख सकेंगे।डॉ. साकेत का कहना है कि भागमभाग भरी जिंदगी और तनाव के इस दौर में लोगों को स्वस्थ व फिट रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करना बहुत जरूरी है। शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की हार्ट वाइज ने पहल शुरू की है। इस मौके पर हार्ट वाइज के पोस्टर लाइफ स्टाइल का विमोचन भी किया जाएगा