12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, 100 से ज्यादा घायल

ग्राम गुन्दीसर में रविवार शाम बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने जा रहे ग्रामीणों पर श्मशान के पास अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हमले में सौ से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

sandeep srivastava

•

Updated: 15 Feb 2016, 2:02 PM IST

ग्राम गुन्दीसर में रविवार शाम बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने जा रहे ग्रामीणों पर श्मशान के पास अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। हमले में सौ से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। यहां तक कि शव को राह में छोड़कर ही लोग अपने बचाव के लिए भाग छूटे। किसी ने खेतों में छिपकर तो किसी ने कपड़े से ढ़ापकर खुद को बचाने की कोशश की।

सरपंच प्रतिनिधि पूनाराम भाम्बूं व बिरमाराम बिन्दा ने डेगाना राजकीय अस्पताल में घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डेगाना 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मधुमक्खियो के हमले में सौ से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए। 40 करीब घायलों के सामान्य होने पर इंजेक्शन लगाकर टेबलेट दी।

इसी प्रकार 60 गंभीर घायलों को डेगाना राजकीय सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. मेहराम महिया सहित अन्य चिकित्सकों व स्टॉफ ने तुरंत मौके पर ही उपचार शुरू किया। देर शाम तक कई गंभीर घायलो का उपचार जारी था। उधर, बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया गया।